आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 42वां मुकाबला खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम आमने -सामने थी. जहाँ मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद लखनऊ ने 20 ओवर में 153 रन बनाया था. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 20 रनों से मैच हार गयी. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और रोमांचक हो गई है.
ऑरेंज कैप की रेस में हुई अब शिखर धवन की इंट्री

ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 8 मैचों में 499 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर अब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया नजर आ रहे हैं. इन्होंने 7 मैचों में अब तक 305 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के शिखर धवन नजर आ रहे हैं.
जिन्होंने अब 8 मैच में 307 रन बनाए हैं. रेस में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 8 मैच में 368 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में 5वें नंबर पर केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 290 रन बनाए हैं.
पर्पल कैप की रेस में उमरान मलिक की स्थिति मजबूत

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 18 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 4 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T NATRAJAN) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 15 विकेट लिए हैं.
पर्पल कैप की रेस में अब दूसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 17 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 3 पर 15 विकेटो के साथ अब सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक हैं. 14 विकेटो के साथ अब केकेआर के उमेश यादव पर्पल कैप की रेस में नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं.

