IPL 2022, LSG vs PBKS: शानदार गेंदबाजी करने वाले क्रुनाल पांडया का जलवा नजर आया, वहीं केएल राहुल का भी जादू चला
IPL 2022, LSG vs PBKS: शानदार गेंदबाजी करने वाले क्रुनाल पांडया का जलवा नजर आया, वहीं केएल राहुल का भी जादू चला

आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 42वां मुकाबला खेला गया. जहाँ लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) की टीम आमने -सामने थी. जहाँ मंयक अग्रवाल (MAYANK AGRAWAL) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद लखनऊ ने 20 ओवर में 153 रन बनाया था. जिस लक्ष्य का पीछा पंजाब किंग्स (PBKS) नहीं कर पायी और 20 रनों से मैच हार गयी. क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) का सोशल मीडिया पर जादू चला है. केएल राहुल (KL RAHUL) का भी जलवा देखने को मिला.

क्रुनाल पांडया का सोशल मीडिया पर दिखा जलवा, वहीं केएल राहुल भी छाए

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) के लिए क्विटंन डी कॉक (QUINTON DE KOCK) ने 46 रनों की बेहद अहम पारी खेली. दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने 34 रनों का योगदान दिया. अंत में दुश्मंथ चमीरा ने 17 रन बनाकर लखनऊ की टीम को 153 रनों तक पंहुचा दिया.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स (PUNJAB KINGS) के लिए अनुभवी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने 15 गेंदो में सिर्फ 5 रन ही बनाए. वहीं जॉनी बैरेस्टो ने 32 रन रनों की पारी खेली. जिसके बाद भी पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम मैच 20 रनों से हार गई. सोशल मीडिया पर केएल राहुल और क्रुनाल पांडया (KRUNAL PANDYA) का जलवा देखने को मिला.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *