IPL 2022, LSG vs MI: केएल राहुल और तिलक वर्मा ने ऑरेंज कैप की रेस को बनाया मजेदार, पर्पल कैप की रेस है रोमांचक
IPL 2022, LSG vs MI: केएल राहुल और तिलक वर्मा ने ऑरेंज कैप की रेस को बनाया मजेदार, पर्पल कैप की रेस है रोमांचक

आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 37वां मुकाबला खेला गया. जिसमें लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) और मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम आमने-सामने थी. जहाँ रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LSG) ने 20 ओवर में 168 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा मुंबई इंडियंस (MI) नहीं कर पायी और 36 रनों से मैच हार गई. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और रोमांचक हो गई है.

जोस बटलर को ऑरेंज कैप की रेस में चुनौती दे रहे हैं केएल राहुल

IPL 2022, LSG vs MI, STAT: इस मैच में 9 बने बड़े रिकॉर्ड, कप्तान केएल राहुल ने एक साथ रच दिए कई बड़े इतिहास
IPL 2022, LSG vs MI, STAT: इस मैच में 9 बने बड़े रिकॉर्ड, कप्तान केएल राहुल ने एक साथ रच दिए कई बड़े इतिहास

ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 7 मैचों में 491 रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर अब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया नजर आ रहे हैं. इन्होंने 6 मैचों में अब तक 295 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब 5वें नंबर पर आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस नजर आ रहे हैं.

जिन्होंने अब 7 मैच में 250 रन बनाए हैं. रेस में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 8 मैच में 368 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 272 रन बनाए हैं.

युजवेंद्र चहल को पर्पल कैप की रेस में चुनौती दे रहे हैं टी नटराजन

t natrajan ipl 2022 vs rcb

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 18 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 2 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T NATRAJAN) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 15 विकेट लिए हैं.

पर्पल कैप की रेस में अब तीसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 13 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 4 पर 12 विकेटो के साथ अब चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) के ड्वेन ब्रावो हैं. 11 विकेटो के साथ अब केकेआर के उमेश यादव पर्पल कैप की रेस में नंबर 5 पर नजर आ रहे हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *