IPL 2022, LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश बिगड़ देगी खेल?
IPL 2022, LSG vs KKR: लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम, क्या बारिश बिगड़ देगी खेल?

आईपीएल 2022 (IPL) के 15वें सीजन का 53वां मुकाबला शनिवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जाएगा। 7 मई को यह मैच महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। सीजन में लखनऊ ने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं जिसमे 7 में जीत दर्ज़ की है। वहीं KKR को 10 में से सिर्फ 4 मैचों में ही जीत नसीब हुई है। लखनऊ ने पिछले तीन मुकाबलों में लगातार जीत दर्ज की है वहीं कोलकाता ने पिछले मुकाबले में राजस्थान को 7 विकेट से हराया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स की नज़रे प्ले ऑफ़ पर

कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपना पिछले मैच राजस्थान के ख़िलाफ़ आसानी से जीत लिया था। यह जीत कोलकाता के लिए काफ़ी अहम मानी जा रही है। ध्यान देने वाली बात है कि कोलकाता को यह जीत 5 मैचों में हार का सामना करने के बाद हासिल हुई है। लेकिन कोलकाता नाईट राइडर्स अब एक भी मैच हारी तो प्ले ऑफ़ की रेस से बाहर हो जाएगी।

 

पहली बार इस सीजन से आईपीएल के महाकुंभ में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का प्रदर्शन अब तक कबीले तारीफ़ रहा है। आईपीएल 2022 शुरू होने से पहले किसी को भी अंदाज़ा नहीं था कि लखनऊ की टीम इतना उम्दा खेल दिखाएगी और पहले से मौज़ूद दिग्गज टीमों को आसानी से धूल चाटने का काम करेगी। अब सिर्फ एक मैच में जीत दर्ज कर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अपना प्ले ऑफ़ का टिकट कन्फर्म करा लेगी।

मौसम का हाल

Accuweather के अनुसार 7 मई शनिवार को पुणे का मौसम काफ़ी गर्म रहने वाला है। लेकिन साथ ही यही भी अनुमान है कि आसमान में बादलों का ढकाव रहेगा। मैच के दिन शनिवार को पुणे का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवा भी चलने का अनुमान लगाया गया है।

वही 30 प्रतिशत ह्यूमिडिटी रहने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। ख़ास बात है कि रविवार मैच के दिन पुणे में बिल्कुल भी तूफान या बारिश होने की संभावना नहीं है। इस हिसाब से लखनऊ और कोलकाता के बीच होने वाले इस मज़ेदार मैच में बारिश के चलते रुकावट आना तकरीबन नामुमकिन है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *