IPL 2022: लखनऊ सुपरजांयट के लिए गौतम गंभीर साबित हो रहे हैं एक्स फैक्टर, इस वजह से लगातार दर्ज कर रही है जीत

By Aditya tiwari On April 9th, 2022
लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants)

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 15वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के बीच खेला गया. टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान केएल राहुल (K L RAHUL) ने दिल्ली कैपिटल्स को बैटिंग के आमंत्रित किया। इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के मेंटॉर की विपक्षी टीम के खिलाफ क्या रणनीति रही? जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें…..

गौतम गंभीर ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को निखारा

आपको पता ही होगा कि आईपीएल में इस बार दो नई टीमें और जुड़ी हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans). इस तरह से आईपीएल में अब कुल 10 टीमें हो गई हैं. लखनऊ की टीम ने दिग्गज भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर को अपना मेंटॉर नियुक्त किया है और केएल राहुल (KL RAHUL) को टीम का कप्तान बनाया है.

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में अपने पहले सीजन में ही लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) ने शानदार खेल दिखाया है. इस सीजन में खेले गए अपने चार मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की है. एलएसजी ने मेंटॉर गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और हैदराबाद की टीमों को पराजित किया है.

आईपीएल खिताब के प्रबल दावेदारों में है लखनऊ सुपर जाइंट्स

Avesh Khan and Deepak Hooda of Lucknow Super Giants during match 12 of the TATA Indian Premier League 2022 (IPL season 15) between the Sunrisers Hyderabad and the Lucknow Super Giants held at the DY Patil Stadium in Mumbai on the 4th April 2022

लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) ने आईपीएल 2022 में जिस तरह का अपना खेल दिखाया है उस प्रदर्शन को देखकर क्रिकेट फैंस इसे इस बार आईपीएल के फाइनल में जाने वाली टीमों में गिनती कर रहे हैं. केएल राहुल टीम के लिए बेहतरीन कप्तानी कर रहें हैं और मेंटॉर गौतम गंभीर भी लगातार टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं. इन दोनों के संयुक्त प्रयास से लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) की टीम मैदान में बेहद संतुलित और संगठित नजर आ रही है.

क्रिकेट एक्स्पर्ट्स का मानना है कि गौतम गंभीर के कुशल नेतृत्व में लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) खेल के दौरान अच्छा परफॉर्म कर रही है. अगर यह टीम आईपीएल 2022 का खिताब जीतती है तो इसके पीछे टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर के योगदान को नकारा नहीं जा सकता.

Tags: केएल राहुल, गुजरात टाइटन्स, गौतम गंभीर, लखनऊ सुपर जाइंट्स,
Exit mobile version