lND vs WI: रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को आराम देने पर भड़के इरफान पठान, कह दी बेहद चौकाने वाली बात

By Satyodaya On July 7th, 2022
इरफान पठान

lND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ जल्द ही मुकाबला होने वाला है या मुकाबला तीन वनडे मैचों की सीरीज में होगा जिसके लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी शिखर धवन करते नजर आएंगे वहीं उप कप्तानी रविंद्र जडेजा करेंगे। जब से वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान किया गया है तब से सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की स्थिति आ रही है क्योंकि चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे दिया है।

भारतीय टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मैच खेलते नजर नहीं आएंगे जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा हुआ है वहीं इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान ने प्रतिक्रिया दी है।

खिलाड़ियों को आराम देने पर इरफान ने कर दिया ट्वीट

भारतीय टीम के पूर्व ऑल राउंडर इरफान पठान ने बहुत बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल आपको बता दें चयनकर्ताओं ने भारतीय टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों आराम दे दिया है। बीसीसीआई ने जबसे टीम का ऐलान किया है तब से तहलका मचा हुआ है। ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया है। जिसको लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर इरफान पठान ने सीधा निशाना तान दिया है ट्वीट करते हुए इरफान पठान ने बहुत बड़ी बात बोल दी है।

आराम देने के कोई भी खिलाड़ी नहीं करता अच्छा प्रदर्शन

lND vs WI: रोहित और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को दिए गए रेस्ट पर इरफान पठान ने कर दिया ऐसा ट्वीट, कहा- "आराम करने के बाद कोई भी खिलाड़ी फॉर्म में नहीं रहता"

इरफान पठान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है, कि आराम करके कोई भी खिलाड़ी फॉर्म में नहीं आता है जब किसी खिलाड़ी को आराम दे दिया जाता है तो वह अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है। वही आपको बता दें यह इशारा सीधे-सीधे विराट कोहली और रोहित शर्मा पर था। क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली काफी खराब फॉर्म में चल रहे हैं।

वही आपको बता दें सोशल मीडिया यूजर्स इरफान पठान के इस ट्वीट पर सहमति जता रहे हैं। अपनी अपनी राय साझा कर रहे हैं अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। या तो तय हो गया कि वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें-IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के पहले टी-20 मैच में कहीं बारिश ना बिगाड़ ना दें खेल, जानें इस अहम मैच की मौसम रिपोर्ट

Tags: इरफ़ान पठान, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा,