17 अक्टूबर से लीजेंड्स लीग क्रिकेट का दूसरा सीज़न (Legends League Cricket 2022) दूसरा सीजन चालू हो रहा है। इस सीजन में पहला मैच वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली को गुजरात जायंट्स और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कैप्टन्सी वाली इंडियन कैप्टन के बीच में मैच होगा। इस मैच को ईडन गार्डन कोलकाता में खेला जाने वाला है। पिछले साल की तरह इस बार भी इस मैच के लिए फैंस के लिए बहुत उत्साहित हैं। पहले मैच में दोनों ही टीमें इस प्लेइंग इलेवन के साथ सामने आएंगी। आइए जानते हैं।
इंडियन कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन
गंभीर के इंडियन कैपिटल्स टीम में सबसे पहले कप्तान गौतम गंभीर करेंगे तो वहीं उनके साथ ओपनिंग की जिम्मेदारी लियाम प्लंकेट लेंगे। नंबर 3 पर मशरफे मुर्तुजा दिखाई देंगे। मिडिल ऑर्डर जैक कैलिस संभालेंगे। नंबर पांच पर रवि बोपारा। 6 पर दिनेश रामदीन और 7 पर रॉस टेलर से निश्चित तौर पर दिखाई देंगे। तो वहीं गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिचेल जॉनसन, अजंता मेंडिस, प्रवीण तांबे और पंकज सिंह करेंगे।
इंडियन कैपिटल की संभावित प्लेइंग 11
कप्तान गौतम गंभीर, रवि बोपारा, दिनेश रामदीन, लियाम प्लंकेट, मशरफे मुर्तज़ा, जैक कैलिस, रॉस टेलर, मिचेल जॉनसन, अजंता मेंडिस, प्रवीन तांबे, पंकज सिंह।
गुजरात जांयट्स की टीम
ओपनिंग वीरेंद्र सहवाग करेंगे जो की टीम के कैप्टन हैं। उनके साथ क्रिस गेल बल्लेबाजी करेंगे वही नंबर तीन पर लेंडल सिमंस दिखाई देंगे। मिडिल ऑर्डर पार्थिव पटेल संभालेंगे। नंबर पांच पर मनविंदर बिस्ला, 6 पर स्टुअर्ट बिन्नी और 7 पर केविन ओबरॉन नजर आएंगे। टीम में गेंदबाजी मिचेल मैक्लेनधन,अशोक डिंडा, जोगिंदर शर्मा और ग्रीम स्वान संभालेंगे।
गुजरात जांयट्स की संभावित प्लेइंग 11
कप्तान वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल, लेंडल सिमंस, केविन ओबरॉन, पार्थिव पटेल, मनविंदर बिस्ला, स्टुअर्ट बिन्नी, मिचेल मैक्लेनघन, जोगिंदर शर्मा, ग्रीम स्वान।
