Legends League Cricket 2022: वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के बीच होने वाला मुकाबला जानिए कब और कहाँ देखें

Legends League Cricket 2022 टीम के दूसरे सीजन की शुरुआत कुछ ही पलों में हो जाएगी। सीजन का पहला मैच 17 सितंबर शुक्रवार को इंडियन कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच में होगा। इससे पहले इंडियन महाराजा और वर्ल्ड जायंट्स के बीच में एक मैच खेला जाने वाला है। ये मैच आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में खेला जा रहा है।
जिसमें टोटल 4 टीम हिस्सा लेने वाली है इसमें इंडियन कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, भीलवाड़ा किंग्स और मनिपाल टाइगर टीमें हैं इसमें कुल 12 लीग मैच खेले जाएंगे,जिसके बाद तो आप 4 टीमों के बीच फाइनल के लिए लड़ाई की जाएगी। आइए इस लेख में जानते हैं कि ये मैच कब और कहां कैसे देख पाएंगे।
यहां होगा मैच
दूसरे सीजन का पहला मैच जोकि गुजरात जायंट्स और इंडियन कैपिटल्स के बीच में है। वह 17 सितंबर को शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। स्टार स्पोर्ट्स पर आप इस मैच को देख पाएंगे तो वही मैच को मोबाइल पर लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आपको अपने फोन पर डिज्नी हॉटस्टार पर लॉग इन करना पड़ जाएगा।
वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर होंगे आमने-सामने
ज्ञात हो कि लीजेंड क्रिकेट टीम के दूसरे सीजन में टोटल 4 टीम है इसमें सबसे पहला मैच इंडियन कैपिटल्स और गुजरात जायट्स के बीच होने वाला है। इंडियन कैपिटल्स के कैप्टन गौतम गंभीर हैं तो वहीं गुजरात जायंट्स की कप्तानी वीरेंद्र सहवाग को दी गई है इसके अतिरिक्त भीलवाड़ा किंग्स के कैप्टन इरफान पठान है और मनिपाल टाइगर की कैप्टन हरभजन सिंह को दी गई है।
यह रहा Legends League Cricket 2022 का पूरा शेड्यूल
17 सिंतबर को इंडियन कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
18 सितंबर को मनिपाल टाइगर्स बनाम भिलवाड़ा किंग्स
19 सिंतबर को गुजरात जायंट्स बनाम मनिपाल टाइगर्स
21 सिंतबर को इंडियन कैपिटल्स बनाम भिलवाड़ा किंग्स
22 सिंतबर को गुजरात जायंट्स बनाम मनिपाल टाइगर्स
24 सिंतबर को इंडियन कैपिटल्स बनाम भिलवाड़ा किंग्स
25 सिंतबर को इंडियन कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
26 सिंतंबर को मनिपाल टाइगर्स बनाम भिलवाड़ा किंग्स
27 सिंतबर को गुजरात जायंट्स बनाम भिलवाड़ा किंग्स
29 सिंतबर को इंडियन कैपिटल्स बनाम मनिपाल टाइगर्स
30 सिंतबर को गुजरात जांयट्स बनाम भिलवाड़ा किंग्स
1 अक्टूबर को इंडियन कैपिटल्स बनाम मनिपाल टाइगर्स
2 अक्टूबर क्वालिफायर 1
3 अक्टूबर एलिमिनेटर
5 अक्टूबर फाइनल
Tags: इंडियन कैपिटल्स, इंडियन महाराजा, गुजरात जायंट्स, लीजेंड्स लीग क्रिकेट, वर्ल्ड जायंट्स,