संन्यास के बाद क्रिकेट के मैदान पर दोबारा वापसी करेंगे इयोन मॉर्गन, इस टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा, भारतीय टीम भी होगी सामने

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी व कप्तान इयोन मॉर्गन (Eoin Morgan) संन्यास के बाद एक बार फिर मैदान पर नज़र आने वाले है। अपनी खराब फार्म और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं से जूझते हुए मॉर्गन ने बीते हफ़्ते इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वो लीजेंड लीग में खेलते नज़र आएंगे। याद दिला दे, इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इयोन मोर्गन की कप्तानी में पहला विश्व कप अपने नाम किया था।
लीजेंड लीग में आयेगे नजर इयोन मॉर्गन
लीजेंड लीग में आयेगे नजर इयोन मॉर्गन
इयोन मॉर्गन ने सितंबर में होने वाले लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सीजन 2 में खेलने के लिए अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। 2019 आईसीसी विश्व कप विजेता टीम के कप्तान मॉर्गन क्रिकेट के इतिहास में दो अलग-अलग देशों के लिए एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आयरलैंड में जन्मे क्रिकेटर वनडे और टी20 क्रिकेट में इंग्लैंड के कप्तान थे। मध्य क्रम में बतौर बल्लेबाज उनकी अहम भूमिका थी।
Just Confirmed! @Eoin16 is on board for season 2 of #LegendsLeagueCricket!@llct20 #BossLogonKaGame #BossGame #EoinMorgan pic.twitter.com/AABgNiVD9Y
— Legends League Cricket (@llct20) July 13, 2022
इयोन मॉर्गन ने इस लीग में शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद प्रेस रिलीज में कहा कि,
‘‘मैं शानदार महसूस कर रहा हूं और लीजेंड्स का हिस्सा बनने को लेकर बेहद रोमांचित हूं। मैं दूसरे सत्र में खेलने को लेकर उत्साहित हूं।’’
लीजेंड लीग में आयेगे नजर इयोन मॉर्गन
टूर्नामेंट के पहले सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों को इंडिया महाराजास, एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स की तीन टीम के बीच बांटा गया था।
आयरिश क्रिकेटर से इंग्लैंड के सफल कप्तान तक
आयरिश क्रिकेटर से इंग्लैंड के सफल कप्तान तक
अपनी कप्तानी में इंग्लैंड को पहली बार वनडे विश्व कप जिताने वाले इयोन मोर्गन ने 126 मैचों में टीम की कप्तानी की। इसमें उन्होंनें 65.25 की जीत प्रतिशत के साथ 76 मैचों मुकाबले जीते। इयोन टी20 क्रिकेट में एक भी सफल क्रिकेटर और कप्तान रहे। उनकी कप्तानी में टीम ने 72 में से 42 मुकाबले जीते। मॉर्गन के नाम आज भी वनडे मैच की एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।
उन्होंने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 17 छक्के लगाए थे। वह 2006-2009 के दौरान आयरलैंड के साथ खेले। आयरलैंड के साथ तीन साल के साथ के दौरान उन्होंने 23 वनडे मैच खेले और 35.42 की औसत से 744 रन बनाए। इसके बाद वह इंग्लैंड के साथ जुड़ गए।
Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, इयोन मॉर्गन, लीजेंड लीग,