LLC 2022: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन में भारत समेत यह विदेशी खिलाड़ी बिखेरते दिखेंगे जलवा, यहां देखें लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची

By Twinkle Chaturvedi On August 2nd, 2022
LLC 2022: लीजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन में भारत समेत यह विदेशी खिलाड़ी बिखेरते दिखेंगे जलवा, यहां देखें लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 (LEGENDS LEAGUE CRICKET  2022) का दूसरा सीजन जल्द ही क्रिकेट दर्शकों के करीब पहुंचने वाला हैं। पहले सीजन में फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान में देखकर काफी ज्यादा उत्साहित दिखे थे। इस लीग का दूसरा सीजन 20 सितंबर से 10 अक्टूबर तक भारत में खेला जाएगा। इस सीजन के लिए अब तक 53 खिलाड़ियों को साइन किया जा चुका हैं और अभी भी कई खिलाड़ियों को और साइन किया जा सकता हैं। इस लीग के दूसरे सीजन में भारत (INDIA) और विदेशों के कौन-कौन से पूर्व खिलाड़ी हिस्सा लेंगे आइए आपको बताते हैं-

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 में खेलेंगी चार टीमें

LLC 2022: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के दूसरे सीजन में भारत समेत यह विदेशी खिलाड़ी बिखेरते दिखेंगे जलवा, यहां देखें लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची

LLC 2022: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के दूसरे सीजन में भारत समेत यह विदेशी खिलाड़ी बिखेरते दिखेंगे जलवा, यहां देखें लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची

 

लीजेंड्स लीग क्रिकेट  (LEGENDS LEAGUE CRICKET ) की शुरूआत जनवरी 2022 में हुई थी। जब तीन टीमें इंडिया महाराजा, एशिया लायंस और वर्ल्ड जाइंट्स के बीच ओमान में पहला सीजन में खेला गया था। इस लीग में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया और समेत अन्य देशों के पूर्व खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 का दूसरा सीजन सितंबर के महीने से शुरू होने वाला हैं। जिसमें इस बार 4 टीमों के शामिल होने की खबर हैं। इस लीग में 50 से भी अधिक खिलाड़ियों के खेले जाने की खबर सामने आई हैं। लीग ने घोषणा करते बताया हैं कि इस लीग की दूसरे सीजन की मेजबानी भारत करते हुए नजर आएगी। इस लीग में सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY), वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) और कई भारतीय पूर्व खिलाड़ी भी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

यह भारतीय खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे लीजेंड्स लीग क्रिकेट

भारतीय फैंस लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 के दूसरे सीजन में अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के वापस से खेलते हुए देख पाएंगे। इस लीग के दूसरे सीजन में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची सामने आई हैं-

सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, श्रीसंत, प्रवीण तांबे, वीरेंद्र सहवाग, प्रज्ञान ओझा, अशोक डिंडा, मोहम्मद कैफ, स्टुअर्ट बिन्नी, एस. बद्रीनाथ, जोंगिदर शर्मा, नमन ओझा, रितिंदर सोढ़ी, पार्थिव पटेल, रतन शुक्ला, रूद्र प्रताप सिंह।

यह विदेशी खिलाड़ी बढ़ाएंगे लीग की शान

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2022 का पहला सीजन वर्ल्ड जाइंट्स की टीम ने डैरेन सैमी के नेतुत्व में जीता था, पहले सीजन की भांति ही इस सीजन भी विदेशी खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। यह विदेशी खिलाड़ी लीग के आगामी सीजन का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं-

मोंटी पनेसर (इंग्लैंड), मिशेल जॉनसन (ऑस्ट्रेलिया), केविन ओ ब्रायन (आयरलैंड), एल्बी मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका), जोंटी रोड्स (दक्षिण अफ्रीका), इयोन मोर्गन (इंग्लैंड), शेन वॉटसन (ऑस्ट्रेलिया), थिसारा परेरा (श्रीलंका) लंका), उपुल चंदना (श्रीलंका), फरवेज महरूफ (श्रीलंका), रवि बोपारा (इंग्लैंड)।

क्रिस ट्रेमलेट (इंग्लैंड), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), इयान बटलर (न्यूजीलैंड), जैक्स कैलिस (दक्षिण अफ्रीका),  मिशेल मैक्लेनेघन (न्यूजीलैंड), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), असगर अफगान (अफगानिस्तान), ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया), अजंता मेंडिस (श्रीलंका), लियाम प्लंकेट (इंग्लैंड), मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश), रोमेश कालुविथाराना (श्रीलंका), दिलहारा फर्नांडो (श्रीलंका), मैट प्रायर (इंग्लैंड)।

दिनेश रामदीन (वेस्टइंडीज), लेंडल सिमंस (वेस्टइंडीज), टिम ब्रेसनन (इंग्लैंड), क्रिस्टोफर मोपोफू (जिम्बाब्वे), एल्टन चिगुंबुरा (जिम्बाब्वे), धम्मिका प्रसाद ( श्रीलंका), पारस खड़का (नेपाल), चामिंडा वास (श्रीलंका), लांस क्लूजनर (दक्षिण अफ्रीका), रॉस टेलर (न्यूजीलैंड), मोर्ने मोर्कल (दक्षिण अफ्रीका)।

Tags: लीजेंड्स क्रिकेट लीग 2022, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली,