श्रीलंका के क्रिकेटर लसिथ मलिंगा की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कुछ इस तरह हुई थी दोनों की मुलाकात

लसिथ मलिंगा श्रीलंका के बेहद खतरनाक गेंदबाज हैं। उन्होंने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। लसिथ मलिंगा (LASITH MALINGA) अपने देश के क्रिकेट के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम के लिए गेंदबाज कोच की कमान संभाल रहे हैं। वह अपने क्रिकेट के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं।
कुछ ऐसा है लसिथ मलिंगा का परिवार
लसिथ मलिंगा का जन्म बेहद साधारण परिवार में हुआ था और उनके पिता बस डिपो में बस मैकेनिक थे। 39 वर्षीय लसिथ मलिंगा ने 2004 में श्रीलंका टीम के लिए डेब्यू किया था।
लसिथ मलिंगा ने श्रीलंका के लिए 30 टेस्ट में 101 विकेट लिए हैं। वहीं, 226 ओडीआई में उनके 338 विकेट है। 84 टी20 में 107 विकेट है। मलिंगा दुनिया में सबसे ज्यादा हैट्रिक विकेट लेने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कुल 5 बार हैट्रिक विकेट लिया है, जिसमें वर्ल्ड कप में 2 हैट्रिक लिया है।
तान्या परेरा से की थी शादी
मलिंगा ने 2010 में तान्या परेरा से शादी की थी। लसिथ मलिंगा की पत्नी तानिया परेरा एक इवेंट मैनेजर थी और उनकी मुलाकात होटल में ऐड सूट के दौरान हुई थी। दोनों के बच्चे हैं और पूरा परिवार अक्सर प्यारी सी तस्वीरें शेयर करता है।
उनकी लव स्टोरी की बात करें तो लसिथ मलिंगा की पत्नी तानिया ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, ”लसिथ मलिंगा और मेरी पहली मुलाकात हिक्कदुवा के एक होटल में हुई थी। वहां, मलिंगा एक ऐडशूट के सिलसिले में आए हुए थे। उस समय मैं वहां इवेंट मैनेजर थी।” उन्होंने बताया, ”यह सिर्फ एक छोटी सी मुलाकत थी मेरे लिए, लेकिन वे मुझे पहली नजर में ही पसंद करने लगे थे। मुझे क्रिकेट में इंटरेस्ट कम था तो मैंने उस समय उनसे कम बात की थी।”
मलिंगा की पत्नी ने बताया था, ”हम दोनों की मुलाकात दूसरी बार गाले के एक होटल में हुई थी। मलिंगा इसी शहर के रहने वाले हैं। इस मुलाकात के समय हम दोनों ने एक-दूसरे के नंबर शेयर किए। बस यहीं से बातों का सिलसिला शुरू हुआ। मलिंगा टूर पर रहने के बावजूद काफी देर तक बात करते थे। दिन में कई बार कॉल आते थे।”
Tags: लसिथ मलिंगा, लसिथ मलिंगा की पत्नी,