INDA vs NZA: कुलदीप यादव की हैट्रिक से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का छुटे पसीने, फैंस ने जमकर मनाया जश्न, वायरल हुआ वीडियो

INDA vs NZA: कुलदीप यादव की हैट्रिक से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का छुटे पसीने, फैंस ने जमकर मनाया जश्न, वायरल हुआ वीडियो

कुलदीप यादवः इंडिया-ए (INDIA- A) और न्यूजीलैंड-ए (NEW ZEALAND- A) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही हैं। सीरीज का दूसरा मैच आज 25 सिंतबर को एमए चिंदबरम स्टेडियम (MA CHIDAMBARAM STADIUM) चेन्नई (CHENNAI) में  खेला जा रहा था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47 ओवरों में ही ऑलआऊट होकर सिर्फ 219 रन ही बना पायी थी।

भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) ने आज अपने 4 विकटों और हैट्रिक से न्यूजीलैंड की कमर ही तोड़ दी। कुलदीप ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया हैं।

कुलदीप यादव की हैट्रिक ने बीसीसीआई को दिया मुंहतोड़ जवाब

भारतीय खिलाड़ी कुलदीप यादव के टी20 वर्ल्ड कप की टीम में नाम ना होने से उनके फैंस को बुरा आघात पहुंचा था। जिसके बाद बीसीसीआई को फैंस जमकर ट्रोल करते हुए नजर आए थे। कुलदीप यादव (KULDEP YADAV) इस बार के आईपीएल से ही अपना खेल शानदार दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

कुलदीप को इंडिया-ए टीम में मौका मिला जहां वह कोई कमी नहीं कर रहे हैं। कुलदीप ने आज न्यूजीलैंड के 4 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया। आज कुलदीप  ने हैट्रिक लेकर सारे आलोचकों का मुंह बंद कर दिया हैं। कुलदीप ने वेन बेक को 4 रन, जो वॉर्कर को शून्य और जेकॉब को भी शून्य में आऊट कर अपने करियर का दूसरा हैट्रिक पूरा किया हैं।

कुलदीप ने 10 ओवर में 5.1 की इकॉनमी से गेंदबाजी कर 51 रन दिए और 4 विकेट अपने नाम किए। कुलदीप अपने ऐसे प्रदर्शन से अपनी दावेदारी पेश करते हुए नजर आ रहे हैं। कुलदीप ने अपने शानदार प्रदर्शन ने बीसीसीाई को जवाब देने का काम किया हैं।

कुलदीप की हैट्रिक से गूंज उठा स्टेडियम