जानिए कौन हैं जया भारद्वाज जिनसे दीपक चाहर ने रचाई शादी, खूबसूरती के मामले में देती हैं सबको टक्कर

By Twinkle Chaturvedi On June 4th, 2022
जानिए कौन हैं जया भारद्वाज जिनसे दीपक चाहर ने रचाई शादी, खूबसूरती के मामले में देती हैं सबको टक्कर

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) के तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जो अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों को हाथ खोलने का एक भी मौका नहीं देते हैं। आईपीएल सीजन 2022 में दीपक पीठ में चोट के चलते वो पूरे सीजन खेल से बाहर ही रहे हैं। खबर यह आ रही है कि दीपक अपनी लॉंग टाइम गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से 1 जून 2022 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया में दिल जीत रही हैं। आइए आज हम आपको बताते हैं कि जया भारद्वाज कौन हैं-

कौन हैं जया भारद्वाज

IPL 2022: Deepak Chahar and his girlfriend Jaya Bhardwaj's romantic pictures are all things love! | Photogallery - ETimes

दीपक चाहर 1 जून 2022 को आगरा में अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज से शादी कर ली हैं। दोनो ही बड़े लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जया भारद्वाज दिल्ली की रहने वाली है और वो एक कॉरपोरेट फर्म में काम करती है, उन्होने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन तक की पढाई की हैं। जया और दीपक की पहली मुलाकात दीपक की बहन मालती चाहर ने ही करवाई थी। जया भारद्वाज बिग बॉस-5 और स्पिलिट्सविला-2 फेम सिध्दार्थ भारद्वाज की बहन हैं। सिद्धार्थ हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं।

आईपीएल 2021 में दीपक ने भरे स्टेडियम में किया था जया को प्रपोज़

Watch: 'It's a yes' for Deepak Chahar as he proposes to his girlfriend after CSK vs PBKS match

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2021 का खिताब अपने नाम किया था। आईपीएल का पिछला सीजन दुबई में खेला जा रहा था, 7 अक्टूबर 2021 को चेन्नई पंजाब के साथ मैच खेल रही थी दुर्भाग्यवश चेन्नई वो मुकाबला हार गई थी। लेकिन मैच खत्म होने के बाद दीपक चहर ने भरे स्टेडियम में जया को प्रपोज किया था, दीपक ने घुटने में बैठकर जया भारद्वाज को रिंग पहनाई थी इसके बाद जया ने उन्हें शादी के लिए हां कह दिया था।

दीपक चाहर पीठ के चोट के चलते आईपीएल 2022 के पूरे लीग से बाहर रहे थे और वो 9 जून से होने वाले भारत बनाम साऊथ अफ्रीका टी-20 सीरीज में भी खेलते दिखाई नहीं देंगें।

Tags: आईपीएल 2022, जया भारद्वाज, दीपक चाहर, भारतीय क्रिकेट टीम,