T20 WORLD CUP 2022: भारत और पाकिस्तान की जीत पर लगातार उठ रहे सवाल, आखिर क्या हैं डकवर्थ लुईस DLS नियम?

By Twinkle Chaturvedi On November 3rd, 2022
भारत

भारतः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में खेला जा रहा है जहां हर मुकाबले पर बारिश अपना खेल दिखाती हुई नजर आती हैं। अब तक 3 मैच रद्द हो चुके हैं और कई सारे खेलों पर बारिश का साया साफ देखने को मिल रहा है। अभी हाल के हुए मुकाबलों के नतीजे से फैंस काफी ज्यादा खफा नजर आ रहे हैं। 2 नंवबर को हुए भारत (INDIA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के मुकाबले में बारिश ने खलल डाला और बांग्लादेश के लिए खेल 16 ओवर का हो गया, टीम बारिश से पहले शानदार नजर आ रही थी।

लेकिन बारिश के चलते भारत ने वापसी कर बांग्लादेश को 5 रनों से हरा दिया। आज पाकिस्तान (PAKISTAN)  और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले गए मैच में भी बारिश ने अपना खेल दिखाया जिसके चलते साऊथ अफ्रीका को जीतने के लिए आखिरी 5 ओवर में 73 रन बनाने थे। डीएलएस नियम के चलते ही भारत और पाकिस्तान दोनों को ही जीत मिली हैं। आप सबको दिलचस्पी रही होगी कि यह डकवर्थ लुईस नियम क्या हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ये नियम क्या हैं-

क्या हैं डकवर्थ लुईस नियम-

डकवर्थ लुईस नियम को साल 1997 में प्रयोग में लाया गया था। यह नियम इंग्लैंड के स्टेटिक्स एक्सपर्ट फ्रैंक डकवर्थ लुईस और टोनी लुईस ने रचा था। साल 2015 में स्टीव स्टर्न ने भी एक महत्वपूर्ण सुधार किया। जिसके बाद यह डीएलएस DLS कहा जाने लगा।  इस नियम को फिर बाद में लिमिटिड ओवर क्रिकेट में उपयोग कना शुरू किया गया तब बारिश खेल के बीच आ जाती है।

दरअसल डीएलएस का फॉर्मूला हैं टीम 2 का नया लक्ष्य= टीम 1 का स्कोर* (टीम 2 के रिसोर्स /टीम 1 के रीसोर्स)। मैच शुरू होने से पहले दोनों टीमों को 100 प्रतिशत रिसोर्स दिया जाता है, जो टीम जितना ओवर खेलती है, उसके हिसाब से उसके रिसोर्स में कटौती की जाती है। उसके बाद टीम 1 के टोटल को टीम 1 और टीम 2 के टोटल को भाग से गुणा कर दिया जाता है।

एक-दूसरे के भरोसे पर बैठी हैं भारत और पाकिस्तान

टी20 वर्ल्ड कप में अब तक किसी भी टीम का सेमीफाइनल में जाना तय नहीं हुआ है। इस वक्त पाइंट्स टेबल का यह हाल हो रखा है कि वो हारेगा या वो जीतेगा तो दूसरा कोई क्वालिफाई कर पाएगा। पाकिस्तान ने आज साऊथ अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज कर पाइंट्स टेबल को और रोमांच बना दिया है। पाकिस्तान आज की जीत के बाद तीसरे पायदान पर आ गई है। भारत अभी पहले पायदान पर 6 पाइंट्स के साथ हैं लेकिन अब भी टीम का आगे जाना तय नहीं हुआ हैं।

भारत अगर अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ जीतती हैं तो सेमीफाइनल पक्का है, अगर मैच रद्द हो जाए तब भी भारत 7 पाइंट के साथ जा सकती है। लेकिन अगर भारत हार जाए तो फिर दिक्कत है। पाकिस्तान को आगे बढ़ने के लिए अब अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ जीतना होगा, अगर पाकिस्तान जीत जाती है और साऊथ अफ्रीका अगले मैच में नीदरलैंड्स से हार जीती है तो पाकिस्तान क्वालिफाई हो सकती हैं। देखना दिलचस्प होगा की आखिर कौन सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करता है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, डकवर्थ लुईस नियम, पाकिस्तान, भारत,