केएल राहुल ने दिया अपनी सर्जरी पर बड़ा अपडेट, जल्द ही इस दौरे में होंगे भारतीय टीम का हिस्सा

By Twinkle Chaturvedi On June 29th, 2022
केएल राहुल ने दिया अपनी सर्जरी पर बड़ा अपडेट, जल्द ही इस दौरे में होंगे भारतीय टीम का हिस्सा

भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल (KL RAHUL) साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज से पहले चोटिल होकर पूरे सीरीज से बाहर हो गए थे। साऊथ अफ्रीका के बाद राहुल को इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) से भी बाहर होना पड़ा। बीसीसीआई (BCCI) ने राहुल को इलाज के लिए जर्मनी (GERMANY) भेजा था। हाल ही में खबर आई हैं कि केएल राहुल की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं।

दरअसल राहुल की आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) ने राहुल के फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया था। जिसका जवाब देते हुए भारतीय खिलाड़ी ने फिटनेस के ऊपर बड़ा अपडेट दिया हैं।

 जर्मनी में हुई केएल राहुल की सफल सर्जरी

KL Rahul gains 18 places in Test rankings

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का सीजन लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) के लिए शानदार रहा हैं। इस सीजन राहुल दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने साथ ही अपनी टीम को प्लेऑफ तक के सफर तक भी पहुंचाया। आईपीएल के बाद भारत (INDIA) को साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ टी-20 सीरीज खेलनी थी।

जिसमें रोहित शर्मा (ROHIT SHAMRA) को आराम दिया गया था रोहित की जगह केएल राहुल को भारत की कप्तानी सौंपी गई थी।लेकिन सीरीज शुरू होने के एक दिन पहले ही राहुल चोटिल होकर बाहर हो गए और उनकी जगह ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के भारत की कप्तानी सौंपी गई।

राहुल इंग्लैंड दौरे में भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बने। अच्छे इलाज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने राहुल को जर्मनी भेजा था। राहुल अपनी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी के साथ जर्मनी के लिए रवाना हुए थे। हाल ही में राहुल के सर्जरी को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई। लखनऊ की टीम ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा-

LSG RAHUL POST

“उम्मीद करते हैं कि आप तेजी से रिकवर कर रहे होंगे, कप्तान साहब।”

इस पोस्ट का जवाब देते हुए केएल राहुल ने लिखा “हां मेरी सर्जरी पूरी हो चुकी हैं”। यानि की इस बात से साफ हैं कि राहुल की सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी हैं।

इस दौरे में केएल राहुल बन सकते हैं टीम का हिस्सा

KL Rahul races to 50 in 18 balls

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने अभी हाल ही में आयरलैंड (IRELAND) दौरा पूरा किया हैं। 1 जुलाई से भारत इंग्लैंड (ENGLAND) का दौरा शुरू करने वाली हैं जिसमें 1 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे। राहुल चोटिल हे जाने के कारण इन दौरा का हिस्सा नही हैं। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा हैं कि राहुल वेस्टइंजीज दौरे (WESTINDIES TOUR) के लिए फिट हो सकते हैं। भारत इंग्लैंड दौरे के बाद वेस्टइंडीज का दौरा करेगी जिसमें 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे।

Tags: अथिया शेट्टी, इंग्लैंड दौरे, ऋषभ पंत, केएल राहुल, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, लखनऊ सुपर जाइंट्स,