केएल राहुल हैं भारतीय टीम की खराब हालात के सबसे ज्यादा जिम्मेदार, राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा का भरोसा तोड़ा

By Tanu Chaturvedi On November 12th, 2022
केएल राहुल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को इंग्लैंड से करारी हार मिली है। टीम इंडिया की हार सही रणनीति न होने, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमी के चलते हुई है। केएल राहुल को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है, लेकिन उनका खेल इसके बिल्कुल विपरीत देखने को मिला है। वो इस अहम मुकाबले में 100 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बना पाए। और टीम इंडिया मझदार में छोड़कर चले गए। उनके खराब प्रदर्शन के कारण फैंस निराश है। फैंस का कहना है जहां शानदार बल्लेबाजी की जरूरत होती है केएल वहां पीछे रह जाते हैं। आज मैच में 5 गेदों में 5 रन से आउट हो गए थे।

इन खास मैचों में नहीं दिखा पाए बल्ले का दम

कुछ बड़ी पारियां हैं, जिन्हें राहुल ने मिस कर दिया है। सुपर-12 में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला पर्थ में खेला गया था, इस मैच में भी केएल राहुल कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। हर बार कि तरह राहुल 64.29 की खराब स्ट्रॉइक रेट से 14 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बनाकर चलते बने थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेली पारी में केएल राहुल ने कुछ खास रन नहीं बनाए। हालांकि टीम वर्क के कारण टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से जीत मिली थी।

नीदरलैंड जैसी टीम के खिलाफ भी केएल राहुल रन नहीं बना पाए थे। नीदरलैंड  75 की खराब स्ट्रॉइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना पाए। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम इसी लिस्ट में शामिल है। वह भी टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी के लिहाज से अच्छे दिखे लेकिन बल्ले का खास जादू नहीं चला पाए। केएल को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड थे, लेकिन लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन और टीम की हार के बाद फैंस काफी नाराज दिख रहे हैं।

Tags: केएल राहुल, टी20 वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल,
Exit mobile version