IPL 2022, LSG vs MI: मैन ऑफ द मैच बने केएल राहुल इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय, अपनी बल्लेबाजी पर भी बोले

By Aditya tiwari On April 17th, 2022
IPL 2022, LSG vs MI: मैन ऑफ द मैच केएल राहुल को जीत के बाद भी इस बात का सता रहा है डर, इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 26वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में केएल राहुल (KL Rahul) वाली लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) आमने-सामने थीं। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी को चुना और लखनऊ की टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। लखनऊ की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 181 रन ही बना पाई और 18 रनों से यह मैच हार गई। मैन ऑफ द मैच बने राहुल ने अपनी सफलता का राज खोल दिया है।

केएल राहुल ने बताया अपनी सफलता का राज

मैन ऑफ द मैच बने केएल राहुल (KL Rahul) ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि-

” आज का दिन दिन मेरे लिए खास है और आज का शतक भी। मैं रन के पीछे नहीं भाग रहा था। पिच अच्छी थी। मैं इसका फायदा उठाना चाहता था। बिना ओस वाली पिचों पर खेल अलग हो जाता है। हमारे गेंदबाजों की रणनीति बहुत क्लियर थी। बस हमें अपनी योजनाओं को लेकर थोड़ा और स्पष्ट होने की जरूरत है। यही हमारी जीत का राज है।”

” बल्लेबाजों को पिच पर सेट होने की जरूरत है ना कि आए और चलते बने। कई बार बल्लेबाजों ने पावरप्ले में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। अपनी पारी की शुरुआत से ही मैं विपक्षी टीम पर हावी होने की कोशिश करता हूँ। आज भी मैंने सामने वाली टीम को हल्के में नहीं लिया। वे (मुंबई इंडियंस) चैंपियन रह चुके हैं और बड़े टारगेट हासिल करने वाली टीम भी है।”

” इसके अलावा मैच कुछ ज्यादा नहीं करता। हमने आज अच्छा खेला। हमें इसी तरह आगे भी विनम्र रहना है और सीखते रहने की जरूरत है। हमारी टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। इनके साथ समय बिताने में मज़ा आता है। हमें एक ऐसी टीम बनाना है जो संतुलित हो जैसा हमने मेगा ऑक्शन के दौरान सोचा था।”

केएल राहुल की शतक के बदौलत एलएसजी पॉइंट्स टेबल में पहुंची दूसरे नंबर पर

कप्तान केएल राहुल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुँच गई है।  मुंबई इंडियंस के खिलाफ आज  का मैच लखनऊ की टीम ने जीत लिया है। राहुल ने टीम के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए 60 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए।

इसी के साथ लखनऊ की टीम अभी तक 6 मैचों में से 4 मैच जीत कर 8 अंक हासिल कर चुकी है। अब पॉइंट्स टेबल में यह टीम दूसरे नंबर पर पहुँच गई है। इसके साथ अब पॉइंट्स टेबल में बने रहने की रेस रोमांचक होती जा रही है।

Tags: आईपीएल 2022, केएल राहुल, मुंबई इंडियस, लखनऊ सुपर जाइंट्स,
Exit mobile version