KL Rahul के फैंस के लिए आई गुडन्यूज, चोट को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी

KL Rahul के फैंस के लिए आई गुडन्यूज, चोट को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी

KL Rahul

मशहूर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। दरअसल केएल राहुल (KL Rahul) को आईपीएल मैच के दौरान चोट लग गई थी और उनकी जांघ की सर्जरी हुई हुई है। उनकी जांघ की सर्जरी सफल बताई जा रही है। इसी के साथ अब जल्द ही केएल राहुल (KL Rahul) मैदान पर वापसी करने वाले हैं। केएल राहुल (KL Rahul) ने बीते दिन यानी मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने चिकित्सा कर्मचारियों और डॉक्टरों को भी धन्यवाद दिया और जल्द से जल्द मैदान पर वापस करने का वादा भी अपने चाहने वालों से किया है।

KL Rahul की जगह इस क्रिकेटर की हो सकती है World Test Championship FINAL में एंट्री, ट्रॉफी भारत का जीतना अब पक्का

KL Rahul के फैंस के लिए आई गुडन्यूज

केएल राहुल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सेहत से जुड़ी जानकारी देते हुए लिखा कि,

नमस्कार साथियों में अभी-अभी सर्जरी हुई है जो कि सफल रही। डॉक्टर और चिकित्सा कर्मचारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद कि मैं आराम से था और सब कुछ सुचारू रूप से चला। मैं आधिकारिक तौर पर अब ठीक होने की राह पर हूं, मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने और मैदान पर वापस आने के लिए प्रतिबद्ध। क्रिकेटर केएल राहुल के इस पोस्ट से यह साफ जाहिर हो रहा है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों आईपीएल मैच के दौरान राहुल चोटिल हो गए थे जिसके बाद उनको आईपीएल से बाहर कर दिया गया था और इसी दौरान यह भी कहा जा रहा था कि वो डब्ल्यूपीसी से भी केएल राहुल बाहर हो गए हैं।

Exit mobile version