केएल राहुल और आथिया शेट्टी जल्द लेंगे 7 फेरे, शादी के आउटफिट को लेकर हुई चर्चा, जाने क्या होगा दोनों का वेडिंग लुक

By Tanu Chaturvedi On January 19th, 2023
केएल राहुल

टीम इंडिया के स्टार प्लेयर केएल राहुल इन दिनों अपनी शादी की तैयारी में लगे हुए हैं। केएल राहुल और बॉलीवुड स्टार आथिया शेट्टी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें कि आथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की बेटी हैं। दोनों सुपर स्टार्स शादी में क्या पहनेंगे, ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले से होगी ऐसी चर्चा है। खंडाला में एक 5 स्टार होटल भी शादी के फंक्शन के लिए बुक किया गया है। शादी 23 जनवरी को है, तो रस्में 21 जनवरी से ही शुरु हो जाएंगी।

कौन होगा आउटफिट डिजाइनर

केएल राहुल और आथिया शेट्टी शादी में क्या पहनने वाले हैं, इसके बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। आपको बता दें कि केएल राहुल के लिए राहुल विजय आउटफिट डिजाइन करेंगे। राहुल विजय को देश और विदेश के टॉप फैशन ब्रांड के साथ काम करने का खासा अनुभव है। वह एक्‍टर अर्जुन कपूर, विक्‍की कौशल और राजकुमार राव के लिए आउटफ‍िट डिजाइन कर चुके हैं।

वहीं आथिया शेट्टी के लिए आथिया के लिए एमी पटेल आउटफिट डिजाइन करने वाले हैं। दोनों ने शादी के लिए पारंपरिक परिधान पहनने का फैसला लिया है। उनके इस ट्रेडिशनल लुक को देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। गौरतलब है कि अगर केएल राहुल की 23 जनवरी को शादी है, तो वह न्यूजीलैंड सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में उनकी शादी में कौन कौन से दिग्गज शामिल होंगे, ये भी काफी चर्चा का विषय है।

श्रीलंका सीरीज में दिखाया था जलवा

केएल राहुल काफी समय से फ्लॉप नजर आ रहे थे। उनके खराब फॉर्म के कारण उनको सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा था। आपको बता दें कि श्रीलंका सीरीज में केएल राहुल ने शानदार पारी खेल सभी ट्रोलर्स का मुंह बंद करा दिया। फैंस उनके इस फॉर्म को आगे होने वाले सभी मैचों में बरकरार देखना चाहेंगे।

Tags: आथिया शेट्टी, केएल राहुल,
Exit mobile version