IPL 2022, KKR vs SRH: मैन ऑफ द मैच राहुल त्रिपाठी ने केकेआर के बारें में कही दिल को छू लेने वाली बात, खोला सफलता का राज

ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 25वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) एक दूसरे के खिलाफ थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसके बाद केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. मैन ऑफ द मैच राहुल त्रिपाठी ने अपनी सफलता का राज खोल दिया है.
राहुल त्रिपाठी ने कोलकाता के बारें में कही दिल जीत लेने वाली बात
अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बारें में बात करते हुए राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ मैंने आज खुद का आनंद लिया. कोलकाता के साथ मेरा खास समय बीता है और अब हैदराबाद के साथ भी अच्छा समय बीत रहा है. यदि आप नए हैं तो रसेल इसे संक्षेप में कहते हैं, और मैं उस शॉट की तलाश में था. वरुण अच्छी गेंदबाजी करते हैं, मुझे उनसे पिच करने की उम्मीद नहीं थी और इसलिए मैं उस ऊंचे शॉट से गुजरा. यह पूर्व नियोजित नहीं था. यह केकेआर के साथ बहुत खास रहा है, और अब एसआरएच के साथ भी पिछले कुछ मैचों में.”
अपने फिटनेस को लेकर बोले राहुल त्रिपाठी
kkr-vs-srh win rahul tripathi hit
लगातार राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) खुद को साबित कर रहे हैं. हाल के समय में वो फिटनेस की समस्या से जूझ रहे थे. जिसके बारें में भी बात करते हुए मैन ऑफ द मैच (MAN OFF THE MATCH) राहुल ने कहा कि-
Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, राहुल त्रिपाठी, सनराइजर्स हैदराबाद,” मैं पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य से जूझ रहा हूं और प्रबंधन ने मेरे साथ बहुत अच्छा काम किया है. मुझे काफी मजा आया. वरुण पर मैंने लगातार शॉट लगाए ताकि वह दबाव में आ सकें. पिछले कुछ दिनों से मेरी तबियत खराब थी. लेकिन, हैदराबाद की टीम ने लगातार मेरा समर्थन किया. अगर कठिन दिन हैं, तो अच्छे दिन भी आते हैं. मुझे बहुत ख़ुशी है कि आज मैं यह पारी खेल पाया.”