IPL 2022, KKR vs SRH: केन विलियमसन ने राहुल त्रिपाठी को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय, दिया बहुत बड़ा सकेंत

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 25वां मुकाबला खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीमें आमने-सामने नजर आयी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद केकेआर (KKR) ने 20 ओवर में 175 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 7 विकेट से कर लिया. केन विलियमसन ने राहुल त्रिपाठी को नहीं बल्कि इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय.
केन विलियमसन ने जमकर की बल्लेबाजो की तारीफ
लगातार तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम ने जीता है. जिससे टीम पॉइंटस टेबल में मजबूत होती जा रही है. अपने बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
“ यह फिर से एक कदम था. केकेआर के खिलाफ गेंद से शुरुआती विकेट लेना अहम था. थोड़ी सी ओस आई जो हमारे लिए मददगार रही. डेथ बॉलिंग भी शानदार रही. राहुल त्रिपाठी अद्भुत थे और एडेन मार्करम भी, हालांकि विभिन्न भूमिकाओं में. मार्को, अपनी उछाल और गति के साथ, भुवनेश्वर के साथ हमारे आक्रमण का एक बड़ा हिस्सा थे, जो गेंद को स्विंग कराते हैं.”
उमरान मलिक की तारीफ में बोले कप्तान केन विलियमसन
युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (UMRAN MALIK) लगातार 150 KMPH की गाति से गेंदबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही उनकी जमकर तारीफ हो रही है. कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) भी इस खिलाड़ी के फैन बन गए हैं. जिसके बारें में बात करते हुए विलियमसन ने कहा कि-
Tags: केकेआर, केन विलियमसन, राहुल त्रिपाठी, सनराइजर्स हैदराबाद,” यह सिर्फ मलिक के लिए फील्ड को ठीक करने के बारे में है. वह हर गेंद पर 150 किलोमीटर की रफ्तार छूता है और किनारा लग कर उनकी गेंद पर चौके चले जाते हैं. लेकिन उन्होंने धैर्य रखा. ऐसी कई छोटी-छोटी चीजें हैं जिन पर हम काम कर सकते हैं और टीम के खिलाड़ी उन पर काम कर भी रहे हैं. हम सुधार देख रहे हैं.”