IPL 2022, KKR vs RR: युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक लेकर अपनी टीम को 7 रनों से जिताया, केकेआर को मिली एक और हार

By Aditya tiwari On April 19th, 2022
केकेआर को रोमांचक मुकाबले में 7 रनों से मिली हार, चहल बने राजस्थान के हीरो

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 30वां मुकाबला खेला गया. जहाँ कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीमें आमने-सामने नजर आयी. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीत गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद राजस्थान ने 20 ओवर में 217 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर नहीं कर पायी और 7 रनों से कर गई. इस मैच में रनों की बारिश हुई है.

राजस्थान रॉयल्स ने दिया था 218 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) ने 103 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (DEVDUTT PADIKKAL) ने 24 रन बनाए. जबकि कप्तान संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने मात्र 19 गेदों में ही 38 रनों की अच्छी पारी खेली. शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HEYMYER) ने अंत में मात्र 13 गेंदों में 26 रन बनाए.

रियान पराग (RIYAN PARAG) और करूण नायर बुरी तरह से फेल हो गए. लेकिन उसके बाद भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम ने 20 ओवर मे 217 रन बनाए. कोलकाता के लिए गेंदबाजी में सुनील नरेन ने 2 विकेट तो वहीं शिवम मावी और पैट कमिंस (PAT CUMMINS) ने भी 1-1 विकेट हासिल किया है. आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) ने भी 1 विकेट झटका था. अंत के ओवरों में कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार वापसी की.

केकेआर को रोमांचक मैच में मिली 7 रनों से हार

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के लिए आरोन फिंच (AARON FINCH) ने 58 रनों की पारी मात्र 28 गेंदो में ही खेली. वहीं सुनील नरेन बिना गेंद खेले ही रन आउट हो गए थे. केकेआर (KKR) के कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 85 रनों की शानदार पारी खेली.

आंद्रे रसेल (ANDRE RUSSELL) जहाँ अपना खाता भी नहीं खोल सके तो वहीं नीतीश राणा ने भी 18 रनों की ही पारी खेली. वेंकटेश अय्यर ने भी 12 रन बनाए. जिसके बाद भी केकेआर की टीम ये मैच 7 रनों से हार गई. राजस्थान रॉयल्स के लिए युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) ने हैट्रिक सहित 5 विकेट अपने नाम किया. वहीं ओबेड मकॉय ने 2 विकेट अपने नाम किया.

 

Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, युजवेंद्र चहल, राजस्थान रॉयल्स, श्रेयस अय्यर,