IPL 2022, KKR vs RR: रिंकू सिंह ने पहली बार मैन ऑफ द मैच बनने के बाद कही इमोशनल बात, सुनकर रोने लगेंगे आप

UP के इन 3 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में मचाया धमाल, भारतीय टीम के चयनकर्ता को भी किया है प्रभावित

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया. मैन ऑफ द मैच बनने के बाद रिंकू सिंह (RINKU SINGH) बेहद इमोशनल हो गए.

मैन ऑफ द मैच बनने के बाद इमोशनल हुए रिंकू सिंह

लंबे समय से कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम का हिस्सा रहे रिंकू सिंह (RINKU SINGH) को इस सीजन में जाकर मौका मिला है. पिछले 3 मैचों में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस मैच में उन्होंने नाबाद 42 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला. जिसके बारें में पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने कहा कि-

“ अलीगढ़ से बहुत सारे खिलाड़ी रणजी खेल चुके हैं, लेकिन मैं आईपीएल खेलने वाला पहला खिलाड़ी हूं. यह एक बड़ी लीग है और ज़ाहिर तौर पर यहां काफी प्रेशर रहता है. मैं पिछले पांच साल से अपने मौके का इंतजार कर रहा था. मैंने बहुत मेहनत की, चोट से वापसी की और घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा प्रदर्शन किया. जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था, भैया (राणा) और बैज़ (मैकुलम) ने मुझे अंत तक रुकने और इसे खत्म करने के लिए कहा.”

रिंकू सिंह ने बदल दिया पूरा खेल

IPL 2022, KKR vs RR: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार कोलकाता नाईट राइडर्स को मिली 7 विकेट से जीत, राजस्थान लगातार दूसरा मुकाबला हारी
IPL 2022, KKR vs RR: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार कोलकाता नाईट राइडर्स को मिली 7 विकेट से जीत, राजस्थान लगातार दूसरा मुकाबला हारी

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने आज 54 रनों की बेहद अहम पारी खेली. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 152 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने भी 42 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 7 विकेट से मैच जीता दिया. इस जीत के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 7 पर पंहुच गई है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *