IPL 2022, KKR vs RR: कोलकाता नाईट राइडर्स ने राजस्थान को हराकर बदल दिया पॉइटंस टेबल का खेल, नॉकआउट की रेस हुई रोमांचक

By Aditya tiwari On May 3rd, 2022
IPL 2022, KKR vs RR: कोलकाता नाईट राइडर्स ने राजस्थान को हराकर बदल दिया पॉइटंस टेबल का खेल, नॉकआउट की रेस हुई रोमांचक

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 47वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम आमने-सामने नजर आयी. जहाँ श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर खड़ा किया था. जिस लक्ष्य का पीछा केकेआर (KKR) ने 7 विकेट से कर लिया. पॉइंटस टेबल की दौड़ अब बेहद रोमांचक हो गई हैं.

कोलकाता नाईट राइडर्स ने पॉइटंस टेबल को बनाया रोमांचक

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लिए संजू सैमसन (SANJU SAMSON) ने आज 54 रनों की बेहद अहम पारी खेली. अंत में शिमरॉन हेटमायर (SHIMRON HETMYER) ने आक्रामक अंदाज में 27 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने 20 ओवर में 152 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए जिसके बाद नीतीश राणा (NITISH RANA) ने 48 रनों की पारी खेली.

वहीं उनका साथ देते हुए रिंकू सिंह (RINKU SINGH) ने भी 42 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 7 विकेट से मैच जीता दिया. इस जीत के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) की टीम पॉइटंस टेबल में नंबर 7 पर पंहुच गई है. वहीं राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) की टीम नंबर 3 पर नजर आ रही है.

गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंटस टेबल में टॉप पर बरकरार

IPL 2022, SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज करके बदला पॉइटंस टेबल का खेल, दिल्ली को हुआ नुकसान

IPL 2022, SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज करके बदला पॉइटंस टेबल का खेल, दिल्ली को हुआ नुकसान

टेबल में पहले स्थान पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) की टीम नजर आ रही है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब नंबर 4 पर नजर आ रही है. दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीम इस रेस में नंबर 6 पर नजर आ रही है. लखनऊ सुपरजांयट (LSG) की टीम इस रेस में नंबर 2 पर नजर आ रही है.

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (ROYAL CHALLENGERS BANGALOR) की टीम 5वें नंबर पर नजर आ रही है. पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम नंबर 8 पर नजर आ रही है. पॉइटंस टेबल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम नंबर 9 पर नजर आ रही है. मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIYANS) की टीम नंबर 10 पर अभी भी बनी हुई हैं.

यहाँ पर देखें पॉइंटस टेबल

Tags: कोलकाता नाईट राइडर्स, गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स,