IPL 2022, KKR vs DC: ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को नहीं बल्कि इन 2 खिलाड़ियो को दिया जीत का श्रेय, सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11 पर बोले

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 41वां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. जिसमें कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) और दिल्ली कैपिटल्स (DELHI CAPITALS) की टीमे आमने-सामने नजर आयी थी. ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. केकेआर (KKR) की टीम ने 20 ओवर में 146 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम ने 4 विकेट से कर लिया था. ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव को नहीं बल्कि इन्हें जीत का श्रेय दिया है.
इन 2 खिलाड़ियो को ऋषभ पंत ने दिया जीत का श्रेय

IPL 2022, KKR vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने केकेआर को हराकर बदला पॉइटंस टेबल का खेल, नॉकआउट की रेस हुई रोमांचक
मिचेल मार्श (MITCHELL MARSH) और रोवमैन पॉवेल की तारीफ करते हुए कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-
” हम सोच रहे थे हमने बीच में बहुत सारे विकेट गंवाए लेकिन साथ ही हमने सोचा कि अगर हम खेल को आगे लेकर जाए तो हम इसे जीत सकते हैं. मार्श का वापस आना अच्छा है, खलील चोटिल हो गए और यह एक जबरदस्त बदलाव था, एक बार जब वह वापस आएंगे तो हमारे पास अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन होगी. हम पॉवेल को एक फिनिशर के रूप में देखते हैं लेकिन आज की तरह जब हमने बहुत अधिक विकेट गंवाए तो उन्होंने स्थिति को संभाला.”
कुलदीप यादव के बारें में बोले ऋषभ पंत

IPL 2022, KKR vs DC: ‘ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी’, केकेआर के खिलाफ आज फिर छाए कुलदीप यादव
स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) की तारीफ करते हुए कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने कहा कि-
Tags: ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, कोलकाता नाईट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स,” हम पॉइंट्स टेबल के बारे में नहीं सोच रहे हैं और एक बार में एक ही मैच ले रहे हैं. हमें अपनी योजनाओं के साथ और अधिक स्पष्ट होना होगा और इसमें हम सुधार कर सकते हैं. मैंने सोचा था कि हम कुलदीप को उसका आखिरी ओवर दूसरे छोर से देंगे लेकिन फिर गेंद गीली होती रही और मैं भी गति बदलना चाहता था, इसलिए मैं तेज गेंदबाजों को लेकर आया लेकिन यह काम नहीं किया.”
