IPL 2022: ऋषभ पंत की बहन साक्षी के साथ नजर आईं उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, जानिए क्या है दोनों की लव स्टोरी

By Shadab Ahmad On April 30th, 2022
IPL 2022: ऋषभ पंत की बहन साक्षी के साथ नजर आईं उनकी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, जानिए क्या है दोनों की लव स्टोरी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने आईपीएल (IPL) का 41वां मैच कोलकाता नाईट राइडर्स (KR) को हरा कर जीत लिया है। पिछले कुछ मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) के हार जाने के बाद टीम को प्लेऑफ तक पहुंचने की राह कठिन हो रही थी लेकिन कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) पर जीत के बाद एक बार फिर से टीम को प्लेऑफ तक पहुंचने की आस जग गई है। मैच के दौरान खास यह रहा कि कप्तान पंत (RISHABH PANT) की गर्लफ्रेंड कप्तान की बहन साक्षी के साथ स्टेडियम पहुंचकर उत्साहवर्धन किया।

5 साल से डेट कर रहे हैं ईशा नेगी व ऋषभ पंत

क्रिकेट के चर्चित अफयरों में RISHABH PANT और ईशा नेगी (ISHA NEGI) का भी नाम शामिल है। इनके बीच पिछले 5 साल अफयर चल रहा है। ऋषभ पंत और ईशा नेगी दोनों देहरादून के रहने वाले हैं और दोनों के काफी समय से अफेयर चल रहा है। अभी हाल के वर्षों में ऋषभ पंत ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है। RISHABH PANT ने वर्ष 2019 के ईशा नेगी के साथ सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर अपलोड कर फैंस के जानकारी दी।

ऋषभ पंत के अनुसार हर मुश्किल समय में साथ होती हैं ईशा नेगी

ऋषभ पंत RISHABH PANT) पहले ही बता चुके हैं कि मैच के हारने के बाद जब लोग उनको खूब ट्रोल करते हैं तो उनका हिम्मत से ईशा नेगी (ISHA NEGI) साथ देती हैं। गुरुवार को जब दिल्ली कैपिटल्स (DC) का मैच में जीतना जरूरी था तो स्टेडियम पहुंची थीं। बाद में यह मैच दिल्ली कैपिटल्स जीत गई थी लेकिन लेकिन कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) 2 रन बनाकर आउट हो गए थे।

बता दें कि ईशा नेगी देहरादून के कैंब्रिज स्कूल से पढ़ी हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी(DU) से इंग्लिश से ऑनर्स किया है। अब वो देहरादून में अपने इंटीरियर डेकोरेशन का बिजनेस चलाती हैं और उनके पिता भी बिजनेस मैन हैं।

Tags: आईपीएल 2022, ऋषभ पंत, दिल्ली कैपिटल्स,