श्रेयस अय्यर

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के आगाज़ मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया है. पहली बार नये कप्तान के साथ खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में महज़ 131 रन ही बना पाई. जिसके जवाब में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली है. आपको बता दूं कि केकेआर ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. श्रेयस अय्यर ने इन खिलाड़ियो को जीत का श्रेय दिया है.

इस माइंडसेट के साथ मैदान में उतरे कप्तान श्रेयस अय्यर

कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) की जीत के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने कहा कि-

” जब एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो हमेशा तनाव रहता है. मुझे पता था कि चारों ओर ओस के साथ गति उनकी ओर शिफ्ट होने वाली थी. गेंद को पकड़ना मुश्किल था. नई फ्रेंचाइजी का आनंद ले रहे हैं. यह हमारी कल्पना से कहीं अधिक स्पन्जियर था. यह एक ऐसी जगह है जहां मैं खेलना पसंद करता हूं. मैं यहीं पला-बढ़ा हूं. मैंने सोचा था कि पिच सपाट होगी. मेरे पास गेंदबाजी लाइन अप अच्छी थी इसलिए मेरे लिए यह बहुत आसान था. उमेश ने नेट्स में कड़ी मेहनत की है और अभ्यास खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है.”

इंजरी से लौटने के बाद श्रेयस अय्यर का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन

कोलकाता नाईट राइडर्स

कोलकाता नाईट राइडर्स (KOLKATA KNIGHT RIDERS) के नये कप्तान श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने आईपीएल के इस 15वें सीजन में जीत के साथ आगाज़ किया है. अय्यर ने जब से इंजरी के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में वापसी की है तब से वो लगातार भारत के लिए रन बना रहे है.  पहले टेस्ट मैचों में श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की. उसके बाद हाल ही में बीते टी20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ अय्यर ने ज़बरदस्त बल्लेबाजी करते हुए लगातार तीन अर्धशतक लगाए. ये करके अय्यर ने इतिहास रच दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में  ऐसा करने वाले अय्यर एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं.

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *