केकेआर के सीईओ ने किया खुलासा, अब भारतीय खिलाड़ी भी विदेशी T20 लीग में ले सकते हैं हिस्सा

आईपीएल प्रीमियर लीग टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने बहुत बड़ा खुलासा किया है उन्होंने कहा है कि आगे जाकर आईपीएल फ्रेंचाइजी 1 वर्ष में 12 महीने की अवधि के लिए खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। आईपीएल के फैंस जी किसी खिलाड़ी को केवल एक निश्चित समय के लिए अनुबंधित नहीं करेंगे। पहले खिलाड़ियों को अनुबंधित कर दिया जाता था लेकिन अब फ्रेंचाइजी के मालिक खिलाड़ी को 1 साल के लिए साइन कर सकते हैं।
उन्होंने इसका मन भी बना लिया है मैसूर ने बताया है कि अगर भविष्य में ऐसी कोई बात सामने आती है तो बहुत ही अच्छा होगा। वही इतना ही नहीं भारतीय खिलाड़ियों को फिलहाल विदेशी T20 लीग में भी खेलने की अनुमति मिल गई है इस बात की भी जानकारी मैसूर ने दी है।
भारतीय खिलाड़ी भी खेल सकते हैं दूसरी T20 लीग में
मैसूर ने खुलासा करते हुए बताया है कि भारतीय खिलाड़ी भी दूसरी T20 लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। उन्होंने बताया है कि भारतीय खिलाड़ियों को अभी विदेशी T20 लीग में भाग लेने की अनुमति नहीं दी गई है लेकिन बीसीसीआई भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी T20 लीग में खेलने की अनुमति देने को तैयार है। बीसीसीआई ऐसा तरीका निकालने की कोशिश करेगी जिससे भारतीय क्रिकेट के लिए सब अच्छा हो।
बीसीसीआई को लगता है कि इससे वह भारतीय क्रिकेट को और भी बेहतर बना सकते हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी बताया है कि यदि हमारे पास कई अनुबंधित खिलाड़ी होते और हम उन पर सभी का विभिन्न लीगो में उपयोग करने में सक्षम होते तो मुझे लगता है कि अब ऐसा ही निर्णय लेना चाहिए।
अब 1 साल के लिए फ्रेंचाइजी के मालिक कर सकते हैं साइन
मैसूर ने खुलासा किया है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक खिलाड़ियों को अभी 1 साल के लिए साइन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा है कि यदि भविष्य में कभी ऐसा होता है तो शानदार होगा हम एक ऐसा कॉमन प्लेटफार्म बनाना चाहते हैं जिससे कि हम पूरे साल हिस्सा ले सकें।
हम लोग अपने ब्रांड को बढ़ाने के लिए पूरे विश्व के क्रिकेटरों का मौका देने की कोशिश कर सकते हैं। इस प्रोसेस में यह भी उम्मीद की जा रही है कि हम लोग एक सफल बिजनेस भी खड़ा कर सकते हैं। मैसूर ने बताया है कि आईपीएल अब एक और तैयारियों में लगा है जहां पर खिलाड़ियों को अब 1 साल के लिए शामिल कर सकता है।
Read More-Indian Women’s Cricket Team के लिए आई बहुत बड़ी खुशखबरी, ये दोनों खिलाड़ी कर सकते हैं टीम में वापसी
Tags: आईपीएल, केकेआर, कोलकाता नाइट राइडर्स,