आयरलैंड के दिग्गज ऑलराऊंडर केविन ओ’ ब्रायन ने किया संन्यास का ऐलान, कहा- “चयनकर्ता और मैनेजमेंट अब नहीं रखते दिलचस्पी”

By Twinkle Chaturvedi On August 16th, 2022
आयरलैंड के दिग्गज ऑलराऊंडर केविन ओ' ब्रायन ने किया सन्यास का ऐलान, कहा- "चयनकर्ता और मैनेजमेंट अब नहीं रखते दिलचस्पी"

आयरलैंड क्रिकेट टीम (IRELAND CRICKET TEAM) के स्टार खिलाड़ी केविन ओ’ ब्रायन (KEVIN O’ BRIEN) क्रिकेट की दुनिया में अपनी विस्फोटक गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। आयरलैंड क्रिकेट को ऊंचा बढ़ाने और अपनी टीम को मैच जीतवाने में केविन का योगदान अमान्य हैं। हाल ही में केविन ओ ब्रायन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया हैं। केविन ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट की खबर अपने चाहनों वालों को दी हैं।

आयरलैंड क्रिकेट के बादशाह केविन ओ’ ब्रायन ने क्रिकेट को कहा अलविदा

आयरलैंड क्रिकेट टीम के 38 वर्षीय खिलाड़ी केविन ओ’ ब्रायन (KEVIN O’ BRIEN) ने आज 16 अगस्त 2022 को अंतराष्ट्रीय से संन्यास लेने की घोषणा कर दी हैं। केविन आयरलैंड के स्टार आलराऊंडर होने के साथ-साथ सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। केविन ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ने का फैसला क्यों किया, इसका कारण बताते हुए उन्होने सोशल मीडिया में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाऊंट में इसकी जानकारी दी हैं। केविन ने लिखा हैं-

“आज, मैं 16 साल और अपने देश के लिए 389 मैच खेलने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करता हूं। मुझे ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में अपना करियर खत्म करने की उम्मीद थी, लेकिन पिछले साल के वर्ल्ड कप के बाद से आयरिश टीम के लिए मुझे नहीं चुना गया, मुझे लगता है कि चयनकर्ता और प्रबंधन मुझ में दिलचस्पी नहीं रखते हैं।”

केविन ओ’ ब्रायन (Kevin O’ Brien) ने आगे लिखा,

“मेरी पत्नी, रूथ-ऐनी को, मैं केवल धन्यवाद ही कह सकता हूँ। जब मैं विदेश में खेल रहा था, तब आपने हमारे परिवार में जो समय लगाया है, मैं उसके लिए कभी भी पूरी तरह से अपना आभार व्यक्त नहीं कर पाऊंगा। वर्षों से आपने मुझे जो सकारात्मक समर्थन दिया है, विशेष रूप से हाल ही में आप स्मारकीय रहे हैं।”

“एलेनोर और माइकल के लिए मैं कहना चाहूंगा , आप मेरे लिए सबसे खास हैं और किसी भी समय जब क्रिकेट में मैं अच्छा नहीं कर पाता था। तब घर आकर दो खुश चेहरे देखना मेरे लिए सब चीज़ें काफी आसान बना देता था।”

शानदार रहा हैं अंतराष्ट्रीय करियर

केविन ओ’ ब्रायन ने आयरलैंड के लिए खेलते हुए टीम को मैच जीतवाने में हमेशा बड़ी भूमिका निभाते हुए नजर आए हैं। टी20 विश्व कप के लिए चयनित ना हो पाने पर उन्होने संन्यास का कदम उठाया हैं। आयरलैंड के लिए केविन ने 153 वनडे खेले हैं, जिनमें उन्होने 29.4 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 3619 रन बनाए हैं।

वनडे में केविन ने 2 शतक और 18 अर्धशतकियां पारी खेलने के साथ 114 विकेट भी अपने नाम किए हैं। केविन ने 110 टी20 और 3 टेस्ट खेले हैं। 110 टी20 मैचों में केविन ने 21.2 की औसत से 1973 रन बनाने के साथ-साथ 58 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वहीं टेस्ट के 3 मैचों में केविन ने 51.6 की औसत से 258 रन बनाए हैं।

Tags: आयरलैंड क्रिकेट टीम, केविन ओ' ब्रायन, टी20 विश्व कप 2022,
Exit mobile version