भारत पहुंचते ही मां दुर्गा की भक्ति में डूबा यह साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी, मंदिर के दर्शन कर नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

केशव महाराजः भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) इस साल जून 2022 में टी20 सीरीज खेलती हुई दिखाई दी थी। अब साऊथ अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) से पहले एक बार फिर भारत दौरे के लिए आ रही हैं। जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वर्ल्ड कप से पहले यह सीरीज दोनों ही टीमों के लिए अहम रहने वाला हैं।
दक्षिण अफ्रीकी टीम इस वक्त भारत पहुंच चुकी हैं। भारत में इस वक्त नवरात्रि का पर्व चल रहा हैं। एक साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर जाकर माथा टेक कर जया माता दी कहा हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं वो-
केशव महाराज ने कहा जय माता दी
साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में एक तस्वीर शेयर की हैं। जिसमें वह भारतीय लिबाज में नजर आ रहे हैं। साऊथ अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ पहला टी20 मैच खेलने के लिए तिरूवनंतपुरूम पहुंच चुके हैं। वहीं के मंदिर पद्मानंद स्वामी मंदिर में केशम महाराज ने पूजी की। और उन्होने तस्वीर शेयर करते हुए “जय माता दी” लिखा हैं। जो काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
Keshav Maharaj celebrating Navarathri in Kerala. pic.twitter.com/GtQhfPt6CY
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 26, 2022
हर भारतीय त्योहार को शिद्दत से मनाते हैं केशव महाराज
केशव के पिता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता आत्मानंद महाराज ने जानकारी दी थी कि उनके पूर्वज सुल्तानपुर से थे। साल 1874 में उनके पूर्वज अच्छी नौकरी की तलाश में डरबन पहुंचे थे। तब से ही केशव का परिवार अफ्रीका में ही बस गया। साऊथ अफ्रीका में बसने के बाद भी उनके परिवार ने भारतीय रीति रिवाजों को नहीं छोड़ा।
साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महाराज हनुमान भगवान के काफी बड़े भक्त हैं। केशव महाराज भले ही साऊथ अफ्रीका में रहते हो और वहां का प्रतिनिधित्व करते हो। लेकिन उन्होने कभी भी भारतीय रीति-रिवाजों को पीछे नहीं छोड़ा। केशव हुनमान भगवान के काफी बड़े भक्त हैं। भारत के हर हिंदु त्योहार को भी केशव और उनका परिवार पूरे रीति-रिवाज से मनाता हैं।
Tags: केशव महाराज, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका,