अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महाराज भगवान हनुमान के हैं सबसे बड़े भक्त, पूरे रीति-रिवाज से मनाते हैं भारतीय त्योहार

भारत (INDIA) अभी हाल ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही थी। केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) सीरीज के आखिरी मैच में अफ्रीकी टीम की कप्तानी कर रहे थे। सीरीज का आखिरी मैच बारिश के हाथों चढ़ने की वजह से दोनों टीमों को श्रृंखला और ट्रॉफी एक-दूसरे के साथ साझा करनी पड़ी। अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) के चोटिल होने के बाद आखिरी टी-20 मैच में साऊथ अफ्रीका की कप्तानी की कमान केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) कौ सौंपी गई थी।
केशव महाराज के बारे में दिलचस्प बात यह है कि केशव भारत के राज्य यूपी से ताल्लुक रखते हैं। और साथ ही साथ में वो हनुमान भगवान के भी काफी बड़े भक्त हैं।
भारत के सुल्तानपुर से ताल्लुक रखते हैं केशव महाराज
साऊथ अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) कल भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में अफ्रीकी टीम की कमान संभाल रहे थे। लेकिन सीरीज का आखिरी मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया। केशव भारतीय मुल्क से ताल्लुक रखते हैं।
दरअसल केशव के पिता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता आत्मानंद महाराज ने जानकारी दी थी कि उनके पूर्वज सुल्तानपुर से थे। साल 1874 में उनके पूर्वज अच्छी नौकरी की तलाश में डरबन पहुंचे थे। तब से ही केशव का परिवार अफ्रीका में ही बस गया। साऊथ अफ्रीका में बसने के बाद भी उनके परिवार ने भारतीय रीति रिवाजों को नहीं छोड़ा।
हनुमान भगवान के बड़े भक्त हैं केशव महाराज
साऊथ अफ्रीकी खिलाड़ी केशव महाराज हनुमान भगवान के काफी बड़े भक्त हैं। इसी साल की शुरूआत में जब वनडे सीरीज खेलने भारत साऊथ अफ्रीका पहुंची थी। इस सीरीज में भारत को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज के खत्म होने के बाद केशव ने अपने सोशल मीडिया अकाऊंट में पोस्ट करते हुए जय श्री राम लिखा था।
इस पोस्ट के बाद उनकी बहुत तारीफ भी हुई थी। केशव महाराज भले ही साऊथ अफ्रीका में रहते हो और वहां का प्रतिनिधित्व करते हो। लेकिन उन्होने कभी भी भारतीय रीति-रिवाजों को पीछे नहीं छोड़ा। केशव हुनमान भगवान के काफी बड़े भक्त हैं। भारत के हर हिंदु त्योहार को भी केशव और उनका परिवार पूरे रीति-रिवाज से मनाता हैं।
Tags: केशव महाराज, क्रिकेट साऊथ अफ्रीका, टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, साऊथ अफ्रीका क्रिकेट टीम,