इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव (Kapil Dev) ने टी20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और केएल राहुल (KL Rahul) के बल्लेबाजी पर सवाल उठाए हैं। आईपीएल 2022 में जहां युवा खिलाड़ी शानदार फॉर्म में नजर आए तो वहीं दिग्गज खिलाड़ी जिनमें रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का नाम शामिल हैं। ये खिलाड़ी संघर्ष करते हुए दिखाई दिए। जिसको लेकर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने इन खिलाड़ियों पर सवाल खड़े किए हैं।
कपिल देव -“जब टीम को ज़रुरत होती हैं ये आउट हो जाते हैं”

भारत को पहली बार वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान का मानना है कि मौजूदा समय में रोहित, विराट और केएल राहुल तीनों ही टीम इंडिया के बड़े खिलाड़ी है, वे दबाव में रन बना सकता हैं। लेकिन जब टीम को जरूरत होती है तो वे बिना कोई योगदान दिए आउट हो जाते हैं। एबीपी अनकट के माध्यम से कपिल देव (Kapil Dev) ने कहा कि,
“तीनों का बहुत नाम है, ऐसे में उन पर काफी दबाव होता है, जो नहीं होना चाहिए। आपको निडर क्रिकेट खेलना चाहिए। ये तीनों ऐसे खिलाड़ी हैं, जो 150-160 के स्ट्राइक रेट से रन बना सकते हैं। जब हमें उनसे रन चाहिए होते हैं, ये आउट होकर चल देते हैं। जब रन तेजी से बनाने की जरूरत होती है, ये आउट हो जाते हैं और इससे दबाव बढ़ जाता है। या तो आप स्ट्राइकर की तरह खेलें या फिर एंकर की तरह।”
कपिल देव ने केएल राहुल को भी लगाई फटकार

इसी दौरान कपिल देव (Kapil Dev) ने केएल राहुल (KL Rahul) का खास जिक्र करते हुए कहा कि अगर आप 20 ओवर खेलने के बाद सिर्फ़ 60 रन बना रहे हैं तो इससे आप अपनी टीम का भला नहीं कर रहे हैं, बल्कि और ज्यादा मुसीबत में डाल रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ये तीन बल्लेबाज अपना बैटिंग अप्रोच नहीं बदल सकते हैं तो टी20 फॉर्मेट में कुछ नए खिलाड़ियों को तैयार करने की जरूरत है। कपिल देव (Kapil Dev) ने कहा कि,
‘मुझे लगता है कि अप्रोच बदलने की जरूरत है, और अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपको खिलाड़ियों को बदलना चाहिए। एक बड़े खिलाड़ी से उम्मीद होती है कि उसका बड़ा असर हो। सिर्फ नाम बड़ा होने से कुछ नहीं होता है। आपको शानदार प्रदर्शन करना होता है।’
