IND vs NZ: “सूर्या की पारी इस दुनिया से बाहर हैं”- शर्मनाक हार के बाद सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं केन विलियम्सन कह डाली यह बात

By Twinkle Chaturvedi On November 20th, 2022
केन विलियम्सन

केन विलियम्सनः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के बाद न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और भारत (INDIA) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी हैं। पहला मैच 18 नवंबर को होने वाला था जो कि बारिश के चलते रद्द हो गया था। सीरीज का दूसरा मैच आज बेय ओवल में दोपहर 12 बजे से खेला जा रहा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के 111 रनों के चलते 191 रन बोर्ड पर लगा दिए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम लगातार अपने विकेट खोती रही और टीम 126 रनों पर ऑलआऊट हो गयी। पहला मैच बारिश के चलते रद्द होने के बाद भारत ने दूसरे टी20 मैच में 65 रनों की प्रचंड जीत हासिल कर ली हैं। न्यूजीलैंड को अपनी ही जमीं पर भारत से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी हैं। इस हार के बाद केन विलियम्सन का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ेः IND vs NZ: दूसरे टी20 में सूर्यकुमार की शतक के बाद चमके भारतीय गेंदबाज़, मेजबान टीम को ऑलआउट कर 65 रनों से दर्ज की बड़ी जीत

सूर्या को लेकर क्या बोले केन विलियम्सन

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था टीम भारत के सभी गेंदबाजों से तो सस्ते में निपटती हुई नजर आयी लेकिन अकेले सूर्यकुंमार यादव ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की हालत पस्त कर दी। सूर्यकुमार यादव को तोड़ने के लिए न्यूजीलैंड के पास कोई रास्ता नहीं था। सूर्या के चलते न्यूजीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य था। जिसे टीम नहीं प्राप्त कर पाई। भारत से 65 रनों से हार के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात करते हुए केन विलियम्सन ने कहा-

“यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रयास नहीं था। सूर्या की पारी इस दुनिया से बाहर हो गई। मैंने अब तक जितनी भी पारियां देखी हैं उनमें से एक बेहतरीन। उनमें से कुछ शॉट, मैंने पहले कभी नहीं देखे। वे उत्कृष्ट थे, हम निशान तक नहीं थे। हमें गेंद से गति नहीं मिली, पर्याप्त विकेट नहीं मिले और बल्ले से भी गति नहीं मिली। यह निराशाजनक था। फिर से, मैं सूर्यकुमार के बारे में कहूंगा, उनकी पारी अंतर थी।”

कुछ क्षेत्रों पर सुधार करना महत्वपूर्ण हैं- केन विलियम्सन

न्यूजीलैंड के पास आज 192 रनों का लक्ष्य था जो कि आसान नहीं रहने वाला था भारत के शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड के लिए स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। न्यूजीलैंड लक्ष्य का पीछा करते हुए 126 रनों पर बिना 20 ओवर पूरे खेले बिना ऑलआऊट हो गई। केन विलियम्सन ने आगे बात करते हुए कहा-

“यह (चेज़ में) थोड़ा स्विंग हुआ और भारत ने कुछ स्विंग हासिल करने के लिए अच्छा प्रदर्शन किया। उन कुछ क्षेत्रों को देखना और सुधार करना महत्वपूर्ण है। छोटे हिस्सों पर देखने की जरूरत है। कभी-कभी एक विशेष पारी भी हो सकती है, सूर्या दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं।”

यह भी पढ़े- IND vs NZ:ये किसी के दूसरे भाग नहीं ये हमारे सूर्या हैं- सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी ने सोशल मीडिया में काटा बवाल, सजदे में झुके फैंस

Tags: केन विलियम्सन, भारत बनाम न्यूजीलैंड, सूर्यकुमार यादव,