IND vs NZ: “ये किसी के दूसरे भाग नहीं ये हमारे सूर्या हैं”- सूर्यकुमार यादव की शतकीय पारी ने सोशल मीडिया में काटा बवाल, सजदे में झुके फैंस

By Twinkle Chaturvedi On November 20th, 2022
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादवः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 के बाद न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और भारत (INDIA) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हो चुकी हैं। पहला मैच 18 नवंबर को होने वाला था जो कि बारिश के चलते रद्द हो गया था। सीरीज का दूसरा मैच आज बेय ओवल में दोपहर 12 बजे से खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया हैं।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) के 111 रनों के चलते 191 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। फैंस सूर्या की शानदार पारी परक जमकर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़े- “उसके सामने हमारे बेस्ट गेंदबाज़ डरे हुए”, सूर्यकुमार यादव को लेकर न्यूजीलैंड टीम में ख़ौफ़! कीवी कप्तान केन विलियमसन ने टेके घुटने

सूर्यकुमार यादव ने फिर दिखाया अपना कारनामा

भारत आज पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी जिस दौरान बारिश ने अपना असर दिखाया लेकिन भारत पूरे 20 ओवर खेलकर 191 रन बोर्ड पर लगा चुकी हैं। आज भारत के लिए ईशान किशन और ऋषभ पंत ओपनिंग करने उतरे थे। ईशन किशन ने 36 और ऋषभ पंत 6 रन बनाकर वापस से फ्लॉप होते हुए नजर आए हैं। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव का कहर किसी के सामने भी रूकने का नाम नहीं ले रहा हैं।

सूर्यकुमार यादव ने आज भारत के लिए 51 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्कों की मदद से 111 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली हैं। सूर्या टी20 क्रिकेट के इतने शानदार खिलाड़ी बनते जा रहे हैं कि अब कोई भी उनके करीब आ ही नहीं सकता हैं। सूर्या ने अपने टी20 करियर की दूसरी सेंचुरी भी जड़ी दी हैं। सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी पर फैंस वापस से फिदा हो चुके हैं।

यहां देखें फैंस के रिएक्शन-

Tags: भारत बनाम न्यूजीलैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,