IPL 2022: दक्षिण अफ्रीका के 3 खिलाड़ियो ने अपने देश के बजाय आईपीएल खेलने का किया फैसला, कप्तान हुए बुरी तरह से फेल

किक्रेट की दुनिया में आईपीएल (IPL) का जलवा बरकरार है। यहां के चौकों- छक्कों की गूंज सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशी किक्रेट प्रेमियों तक पहुंचती है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) इस मायने में कुछ ज्यादा ही खास है। इस बार साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के 3 खिलाड़ियों ने बांग्लादेश (BANGLADESH) के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज को छोड़कर आईपीएल 2022 (IPL 2022) में खेलने का फैसला किया है।
पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद व दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेंगे यह 3 खिलाड़ी
आईपीएल 2022 (IPL 2022) में साउथ अफ्रीका के कई खिलाड़ियों को मेगा ऑक्शन (MEGA AUCTION) में खरीदा गया है। कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) को पंजाब किंग्स की टीम ने खरीदा है, लुंगी एंगिडी (LUNGI NGIDI) को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने तो वहीं मार्को यान्सिन (MARKO JANSEN) को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने साथ जोड़ा है।
चर्चा तो यहां तक है कि साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर(DEAN ELGER) ने देश के लिए खेलने की अपील की थी मगर इन टीम के तीन खिलाड़ियों ने आईपीएल में हिस्सा लेने का निर्णय लिया है। यह तीनों साउथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाड़ी IPL के 15वें सीजन में खेलते हुए दिखाई देंगे।
साउथ अफ्रीका किक्रेट बोर्ड ने नहींं लगाई है पाबंदी
आईपीएल से पूर्व ही बीसीसीआई (BCCI) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) के साथ बातचीत में सहमति बन गई थी मगर आईपीएल (IPL) का टाइम बढ़ जाने के बाद साउथ अफ्रीका-बांग्लादेश सीरीज की टेस्ट सीरीज की डेट्स आपस में टकरा गई। 12 अप्रैल को साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की सीरीज खत्म होगी। वैसे क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने अपने IPL खेलने के लिए किसी खिलाड़ी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है।
बोर्ड ने फैसला अपने खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है। इतना जरूर है कि टीम ने कप्तान डीन एल्गर (DEAN ELGER) ने लीग मैचों की अपेक्षा देश के लिए खेलने की बात की थी। उन्होंने खिलाड़ियाें से कहा था कि यह समय देश के कर्तव्य काे निभाने का है। लेकिन उसके बाद भी इन तीनों खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं दिखा है।
Tags: कगिसो रबाडा, डीन एल्गर, मार्को यानसन, लुंगी एनडिगी,