पाकिस्तानी जर्नलिस्ट ने पीसीबी की खोल दी पोल, बताया कितना कंगाल हो गया है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। अभी हाल ही में हुए एशिया कप में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया था। शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक पहुंच गई थी लेकिन एशिया कप (Asia Cup) अपने नाम नहीं कर पाए। वही आपको बता दे पाकिस्तान पत्रकार ने पाक की पोल खोल दी है। जिसके बाद इन दिनों पाकिस्तान काफी चर्चा में बना हुआ है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan cricket board) की काफी आलोचना हो रही है।
Pakistan cricket board की खोली गई पोल
पाकिस्तान पत्रकार ने अभी एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्रकार के इस ट्वीट ने पाकिस्तान की पोल खोल दी है। दरअसल आपको बता दें अभी श्रीलंका( Sri Lanka)के खिलाफ मैच खेलते हुए पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) चोटिल हो गए थे जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था।
पाकिस्तानी पत्रकार ने क्रिकेट बोर्ड की पोल खोलते हुए ट्वीट किया है। शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) इस समय अपने इलाज के लिए लंदन गए हुए हैं और वह खुद के पैसों से इलाज करा रहे हैं । पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें इलाज के लिए पैसे नहीं दे रहा है। इन दिनों पाकिस्तानी पत्रकार का ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।
श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हुआ था खिलाड़ी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी( Shaheen Afridi) श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए चोटिल हो गए थे जिसके चलते उन्हें एशिया कप से बाहर होना पड़ा था। शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) पाकिस्तान टीम के शानदार खिलाड़ी माने जाते हैं इन्होंने अपने दम पर कई सारे मैच जिताए हैं। शाहिन अफरीदी के चोटिल होने से पाकिस्तान टीम को बहुत बड़ा झटका लगा था। क्योंकि शाहीन अफरीदी पाकिस्तान टीम के दाएं हाथ माने जाते हैं। शाहीन अफरीदी जब भी मैदान पर खेलते हैं तो अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों के पसीने छूट जाते हैं।
Tags: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, शाहीन अफरीदी,