IC vs GG: नर्स के शतक पर भारी पड़ा केविन ओ ब्रायन का शतक, लीजेंड्स लीग के पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया

By Akash Ranjan On September 17th, 2022
IC vs GG: नर्स के शतक पर भारी पड़ा ब्रायन का शतक, लीजेंड्स लीग के पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से हराया

लीजेंड्स लीग 2022 (LLC 2022) का पहला मुकाबला आज इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) और गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) के बीच खेला जा रहा है। वही, गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था, और इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन बना लिए है।

इसमें एश्ले नर्स (Ashley Nurse) ने शानदार तूफानी शतक जड़ा है। एश्ले नर्स ने महज़ 43 गेंद पर 103 बनाये। इसके ज़वाब में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) की टीम ने ओवर में रन बनाये

इंडिया कैपिटल्स की पारी, 20 ओवर में 179-7

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम ने अपना पहला विकेट 19 रन के स्कोर पर हैमिल्टन मसकदाजा (7) के रूप में खोया। वह अपन्ना के शिकार बने। वहीं इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान जैक कैलिस खाता भी नहीं खोल पाए और अपन्ना के दूसरे शिकार बने।

वहीं इसके बाद इंडिया कैपिटल्स के दूसरे ओपनर सोलोमोन मायर भी 9 रन ही बना सके। इंडिया कैपिल्स को चौथा झटका सुहैल शर्मा के रूप में लगा वह बिना खाता खोले ग्रीम स्वान की गेंद पर आउट हो गए। वहीं इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन और ऐश्ले नर्स ने पारी को संभाला। पर दिनेश रामदीन टीम (31) टीम के 74 के स्कोर पर थिसारा परेरा की गेंद पर आउट हुए।

वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे रजत भाटिया खाता भी नहीं खोल पाए और शून्य के स्कोर पर आउट हो गए। इंडिया कैपिटल्स के ओर से एश्ले नर्स ने 43 गेंदों पर 8 चौके और 9 छक्कों की मदद से 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली इंडिया कैपिटल्स के ओर से रामदीन और नर्स के अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर बल्लेबाजी नहीं कर सका और टीम 179 रन बना सकी।

एश्ले नर्स ने लीजेंड्स लीग का जड़ा पहला शतक

टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंडिया कैपिटल्स की शुरूआत बेहद ख़राब रही पहले 5 ओवर में ही अपने 4 टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ों को सस्ते में खो दिया। इसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि इंडिया कैपिटल्स की टीम 100 का आंकड़ा भी नहीं छू पायेगी। लेकिन इसके बाद मैदान पर आये एश्ले नर्स (Ashley Nurse) आते ही इन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी शुरु की। एश्ले नर्स ने पहले अपना अर्धशतक सिर्फ 26 गेंद में पूरा किया। इसके बाद भी नर्स नहीं रुके और मात्रा 41 गेंदों पर 103 रन बना दिए।

गुजरात जायंट्स की पारी, 20 ओवर में

180 रन का पीछा करने उतरी गुजरात जायंट्स की पारी की शुरूआत वीरेंदर सहवाग और और केविन ओ’ब्रायन ने की। दोनों ने ठीक शुरूआत की लेकिन 4 ओवर में 40 का स्कोर खड़ा करने के बाद सहवाग आउट हुए। बाहर जाती गेंद के लालच में फंस गए सहवाग। 10गेंद पर 6 रन बनाकर मिशेल जॉनसन का शिकार बने। गुजरात जायंट्स को लगा पहला झटका।

इसके बाद केविन ओ ब्रायन ने सिर्फ 27 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। यह वही खिलाड़ी है जिसने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 50 गेंद पर सेंचुरी बनाकर इतिहास रचा था। ऐश्ले नर्स ने गुजरात को दूसरा झटका दिया। पार्थिव पटेल 13 गेंद पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से 24 बनाकर लौटे। केविन ओ’ब्रायन ने शानदार छक्के के साथ पूरी की सेंचुरी, कमाल की पारी।

अकेले अपने दम पर उन्होंने गुजरात जायंट्स को जीत के करीब पहुंचा दिया। केविन ने सिर्फ 56 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद प्रवीण तांबे ने यशपाल सिंह 21 (20) को बोल्ड कर किया साझेदारी का अंत किया। गुगली पर बोल्ड हो गए यशपाल। अंत में केविन ओ ब्रायन 107 रन बनाकर आउट हुए।

Tags: इंडिया कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, लीजेंड्स लीग 2022,