IND vs AUS: झूलन गोस्वामी ने हारे हुए मैच में रच दिया एक इतिहास, मिताली राज के बाद ऐसा करने वाली बनी दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर

आईसीसी वूमेंन वर्ल्डकप 2022 (ICC WWC 2022) में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के बाद एक रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। टीम की गेंदबाज झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अभी जल्दी ही विश्व कप में सर्वाधिक 41 विकेट लेने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया था।अब वो सर्वाधिक वनडे खेलने वाली दूसरी भारतीय महिला किक्रेटर बन गई हैं।
मिताली राज अभी हैं नंबर वन
भारतीय महिला किक्रेट टीम में अब तक सर्वाधिक वनडे खेलने का रिकॉर्ड कप्तान मिताली राज (MITHALI RAJ) के पास है। वो अब तक 230 वनडे खेल चुकी हैं। वहींं झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे मैच में अपना 200 वनडे पूरा किया है। पश्चिम बंगाल की झूलन ने वर्ष 2002 में अपने करियर की शुरुआत की थी।
वह अंतरराष्ट्रीय महिला किक्रेट में एक सफल गेंदबाज के रूप में जानी जाती हैं। अब तो यहां तक कहा जाने जाने लगा कि झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) जब भी कोई मैच खेलती हैं तो कोई न कोई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो जाता है। आईसीसी वूमेंन वर्ल्ड कप 2022 (ICC WWC 2022) में वो तीन रिकॉर्ड बना चुकी हैं।
अब तक 250 विकेट ले चुकी हैं झूलन गोस्वामी
झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) अब तक अपने वनडे करियर मेंं 250 विकेट ले चुकी हैं। यह रिकॉर्ड मौजूदा समय में चल रहे आईसीसी वूमेंंन वर्ल्ड कप 2022 (ICC WWC 2022) में बनाया है। इसी विश्व कप में ही उन्होंने सर्वाधिक 41 विकेट लेेने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके बााद अब वो अपने सर्वाधिक वनडे खेलने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बनी हैं, वो 200 क्लब में शामिल हो गई हैं।
बता दें कि झूलन गोस्वामी (JHULAN GOSWAMI) 39 वर्ष की हो चुकी हैं, उनका जन्म 25 नवंबर 1982 को बंगाल में हुआ। माना यह जा रहा कि विश्वकप 2022 मिताली राज (MITHALI RAJ) का आखिरी विश्वकप (WORLD CUP) है। विश्व कप के बाद कुछ बड़े फैसले झूलन गोस्वामी के हक में हो सकते हैं।
Tags: झूलन गोस्वामी, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, मिताली राज,