पाक से हार मिलने के बाद Jasprit Bumrah की पत्नी संजना को आया ट्रोलर्स पर गुस्सा, कहा-दिखता नहीं है चोमू आदमी?

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) इस समय एशिया कप 2022 से बाहर है। इस मैच के कुछ समय पहले ही उनके पीठ में चोट लग गई, जिसकी वजह से उनको टीम से बाहर होना पड़ा । 28 साल के इस तेज गेंदबाज ने आखिरी बार जुलाई के माह में इंग्लैंड के खिलाफ सफेद बाल मैच खेला था।
टीम में बुमराह की कमी
अभी फिलहाल भारतीय टीम एशिया कप खेल रही है और टूर्नामेंट में सुपर 4 के हालिया मैच में भारतीय टीम 5 विकेट से हार गई। ऐसे में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण इस समय चर्चा में आ गया है। और उनकी काफी आलोचना भी हुई क्योंकि वह पाकिस्तान के खिलाफ अपने उद्देश्य का बचाव करने में सफल नहीं हो सके। ऐसे में हर कोई टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी चाह रहा है।
बुमराह की पत्नी ने दिया जवाब
बुमराह की पत्नी संजना गणेशन ने हाल ही में भारतीय गेंदबाज की एक पुरानी फोटो इंस्टा पर शेयर की, जिस पर लोगों ने बुमराह को काफी खरी-खोटी सुनाई। ऐसे में उनकी पत्नी संजना ने करारा जवाब देकर सब की बोलती बंद कर दी। ये एक पुरानी फोटो है और उन्होंने लिखा कि जसुप्रीत के साथ पुरानी फोटो, बुमराह और मेरे स्नीकर्स इस फोटो के स्टार्स हैं।
एक व्यक्ति ने फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट किया, जिसको देखकर संजना ने उसको मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाब में लिखा कि ये थ्रोबैक फोटो है दिखता ही नहीं है क्या चोमू आदमी? उनका ये अनोखा जवाब मिनटों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें-Athiya Shetty और KL Rahul का वेडिंग वेन्यू हुआ डिसाइड, इस लोकेशन पर कपल लेगा सात फेरे
Tags: जसप्रीत बुमराह, संजना गणेशन,