सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) लगातार अपनी शादी को लेकर चर्चा के क्षेत्र में बने हुए हैं। यह शादी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित शादियों में से एक है। अभी हाल ही में खबर आई है कि बहुत जल्द यह कपल शादी करेगा। इतना ही नहीं जानकारी के अनुसार दोनों की शादी सुनील शेट्टी के बंगले पर ही होगी।
ज्ञात हो कि सुनील शेट्टी का खंडाला में एक अच्छा बंगलो है, जिसका नाम जहान है। दोनों के परिवार और करीबी की मौजूदगी में इनकी शादी होगी। अब इसी कड़ी में अथिया और केएल राहुल के शादी का वेन्यू का फाइनल हो चुका है।
करने वाले थे होटल में शादी
अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड के साथ इसके पहले एक लग्जरी होटल में शादी करने वाली थी। इस बीच अब ताजा रिपोर्ट आई है जिसके अनुसार कपल ने होटल को रिजेक्ट कर के एक्ट्रेस के पापा यानी कि सुनील शेट्टी के बंगलों पर शादी करने का निर्णय लिया है।
लंबे समय से केएल राहुल और अथिया शेट्टी दोनों एक अपार्टमेंट में लिव-इन रिलेशन में है। दोनों की शादी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। अभी हाल ही में पिता सुनील शेट्टी ने एक ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान कहा था कि दोनों शादी करेंगे, लेकिन कब करेंगे। अभी तारीख का कोई पता नहीं है। इसके आगे उन्होंने कहा था कि उनकी शादी की डेट केएल राहुल के शिड्यूल के हिसाब से फाइनल होगी। क्योंकि शादी एक-दो दिन का काम नहीं है उसके लिए समय चाहिए।
शुरु हुई तैयारियां
खबरों के अनुसार दोनों की शादी की तैयारियां चल रही हैं इसके लिए वेडिंग ओर्गनाइजर ने हाल ही में सुनील शेट्टी के बंगलों को देखा है,तो वही जानकारी के अनुसार सारे रिश्तेदारों और करीबियों को इस साल दिसंबर आखिरी तक जनवरी के पहले वक्त निकालने के लिए बोला गया है।
इसे भी पढ़ें-Bollywood के इन 5 सितारों की मौत रही काफी रहस्यमयी, उनके पार्टनर पर अटकी शक की सुई
