जसप्रीत बुमराह

बैंगलोर में आज से चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच की शुरूआत हुई. जहाँ पर भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) की 92 रनों की पारी के मदद से भारतीय टीम ने पहली पारी में 252 रन बनाए. वहीं दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने 6 विकेट मात्र 86 रनों पर ही खो दिए हैं. सोशल मीडिया पर जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) का जलवा देखने को मिला. जबकि फेल होने के बाद भी विराट कोहली (VIRAT KOHLI) छाए रहे.

जसप्रीत बुमराह ने की कातिलाना गेंदबाजी तो वहीं फेल होने के बाद भी कोहली का जलवा

पिंक बॉल टेस्ट (PINK BALL TEST) मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम (INDIAN TEAM) पहले बल्लेबाजी करने उतरी. जिसके बाद श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) ने 92 रन तो वहीं ऋषभ पंत ने 39 रनों की पारी खेलकर भारतीय टीम को 252 रन तक पंहुचाया. वहीं श्रीलंका की टीम दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट गंवाकर 86 रन बना चुकी है. लेकिन अभी भी भारत से 166 रन पीछे हैं.

शानदार गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) का जलवा सोशल मीडिया पर देखने को मिला. वहीं फैंस को विराट कोहली (VIRAT KOHLI) ने आरसीबी (RCB) की जर्सी भी दिखाई. जिसके कारण ही चिन्नास्वामी के दर्शकों ने अपना प्यार उनके लिए दिखाया. सोशल मीडिया पर भी बल्ले से फेल होने के बाद भी विराट कोहली छाए रहे.

यहाँ पर देखें ट्वीट

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *