इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वे 2 प्लेयर्स जिन्हें अपनी गंभीर बीमारी के चलते क्रिकेट से लेना पड़ा संन्यास

By Sameeksha dixit On August 21st, 2022
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के वे 2 प्लेयर्स जिन्हें अपनी गंभीर बीमारी के चलते क्रिकेट से लेना पड़ा संन्यास

हर क्रिकेटर का एक ही सपना होता है कि, वह अपने देश के इंटरनेशनल क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन करें. लेकिन कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिनकी किस्मत इतनी अच्छी नहीं रही. इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के 2 ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका करियर भयानक हादसे और बीमारी के चलते खत्म हो गया. जिन्हें ना चाहते हुए भी वक्त से पहले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर से संन्यास ले लिया. आज हम आपको बताएंगे उन 2 क्रिकेटर का किस्सा जिनका इंटरनेशनल क्रिकेट करियर शुरुआत होते ही… ख़तम हो गया.

1. क्रेग कीसवेटर

क्रेग कीसवेटर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के उभरते हुए खिलाड़ी थे, लेकिन बदकिस्मती से इंग्लैंड टीम का ये ये जबरदस्त खिलाड़ी ज़्यादा देर तक नहीं खेल पाया और उनकी आंख पर लगी गंभीर चोट के चलते उन्हें क्रिकेट के मैदान से दूर होना पड़ा. क्रेग कीसवेटर ने इंग्लैंड के लिए 22 साल की उम्र में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला वहीं, उन्होंने साल 2010 के T20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की टीम को विजेता बनाने में बड़ी अहम भूमिका भी निभाई थी.

खेले गए उस T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में क्रेग ने 261 रन जड़े थे. लेकिन साल 2015 में एक काउंटी क्रिकेट मैच के दौरान उन्हीं के साथी खिलाड़ी डेविड विली की गेंद उनके हेल्मेट के अंदर घूसती हुई सीधे उनकी आंख से टकरा गई, जोकि क्रेग कीसवेटर के लिए करियर खत्म करने वाली गेंद साबित हुई. उस चोट के बाद इंग्लैंड का ये टेलेंटेड खिलाड़ी क्रिकेट के मैदान पर कभी वापसी नहीं कर पाया, और 25 साल की उम्र में संन्यास लेकर गायब सा हो गया.

2. जेम्स टेलर

इस लिस्ट में जो दूसरा खिलाड़ी शामिल है, वो भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम में शामिल रजा हैं नाम है, जेम्स टेलर. इंग्लैंड में कभी टैलेंटेड खिलाड़ियों की कमी नहीं रही है, उन्हीं में से एक खिलाड़ी थे जेम्स टेलर. जेम्स ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में की थी तब उनकी उम्र तक़रीबन 21 साल थी, लेकिन अपने करियर की शुरुआत के मात्र 5 साल बाद खबर चली की उनको दिल से संबंधित बीमारी है, और अगर वह क्रिकेट खेलना जारी रखते हैं, तो ये बीमारी उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती है.

हालांकि संन्यास के समय 26 साल के टेलर जबरदस्त फॉर्म में थे. उस साल जेम्स टेलर ने इंग्लैंड के लिए शतक भी जड़ा था. अपने करियर में वे कुल 7 टेस्ट और 27 वन-डे मैच ही खेल सके. टेस्ट मैच की 13 पारियों में उन्होंने 312 रन जड़े थे, वहीं वन-डे क्रिकेट की 26 पारियों में उन्होंने 42.24 की औसत से 887 रन बनाए थे.

READ MORE: KL Rahul क्यों नहीं जाएंगे जिंबाब्वे दौरे पर खुद किया खुलासा, वापसी को लेकर भी शेयर किया पोस्ट

Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, क्रेग कीसवेटर, जेम्स टेलर, टीम इंग्लैंड,
Exit mobile version