इन दिनों भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है जिसका पहला मुकाबला भारतीय टीम ने जीत लिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ t20 सीरीज खेलने के बाद भारतीय टीम जिंबाब्वे के दौरे पर जाने वाली है। दरअसल भारत और जिंबाब्वे का मुकाबला 18 से खेला जाएगा। भारत जिंबाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है। जिसको लेकर कल 30 जुलाई को बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है।
वही जिंबाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है जिसमें रोहित शर्मा, मोहम्मद शमी ,ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी जिंबाब्वे के दौरे पर नहीं जाएंगे। वही काफी दिनों से टीम से बाहर चल रहा है। केएल राहुल (KL Rahul) भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे केएल राहुल ने इस बात को लेकर खुद खुलासा किया है। कि राहुल ने खुद बताया है कि जिंबाब्वे के दौरे पर नहीं जाएंगे।
केएल राहुल नहीं जाएंगे जिंबाब्वे के दौरे पर
केएल राहुल आईपीएल के बाद आपकी काफी दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। दरअसल अभी हाल ही में केएल राहुल ने सर्जरी करवाई थी जिसके चलते उन्हें इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं बुलाया गया था। वहीं जब वह वेस्टइंडीज के दौरे पर आने वाले थे तभी उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आ गई। जिसके चलते हैं वेस्टइंडीज के दौरे पर नहीं जा पाए।
वही लोग कयास लगा रहे थे कि केएल राहुल जिंबाब्वे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे । लेकिन ऐसा नहीं हुआ वहीं इस बात का खुलासा खुद केएल राहुल ने किया है। केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि,
“नमस्कार दोस्तों, मैं अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में कुछ बातें स्पष्ट करना चाहता हूं। जून में मेरी सर्जरी सफल रही थी मैंने वेस्टइंडीज के दौरे के लिए ट्रेनिंग भी शुरू कर दी थी मैं वेस्टइंडीज के दौरे पर लौटना चाहता था लेकिन मेरा दुर्भाग्य रहा मैं नहीं लौट पाया क्योंकि तभी कोविड ने मुझे चपेट में ले लिया।”
केएल राहुल का यह सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। वही केएल राहुल ने पोस्ट के जरिए एशिया कप में लौटने का भी खुलासा किया है उन्होंने यह बताया है कि वह कब टीम में वापसी करने वाले हैं।
केएल राहुल ने वापसी को लेकर शेयर किया पोस्ट
⏳💙🇮🇳🙏🏽 pic.twitter.com/2ULENT5Puk
— K L Rahul (@klrahul) July 30, 2022
भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ी के एल राहुल को मैदान पर खेलते हुए उनके फैंस भी देखना चाहते हैं। वही केएल राहुल ने अपने फैंस के लिए वापसी पर भी एक बहुत बड़ा पोस्ट शेयर किया है। केएल राहुल ने पोस्ट शेयर करते हुए आगे लिखा है कि,
“स्वाभाविक रूप से पिछले कुछ हफ्ते पीछे धकेल देता है। लेकिन मैं कोशिश कर रहा हूं कि मैं जल्दी से जल्दी ठीक हो जाऊ। राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात होगी। मैं भी वहां पर वापस नीले रंग में आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं मैं भी मैदान में खेलना चाहता हूं।”
केएल राहुल ने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि वह खुद भी जल्दी से जल्दी मैदान पर खेलना चाहते हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि केएल राहुल अब जल्द ही एशिया कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
