टीम इंडिया क्रिकेटर ईशांत शर्मा की पत्नी हैं बला की खूबसूरत, कुछ ऐसा रहा है दोनों की बीच रिश्ता

By Tanu Chaturvedi On March 5th, 2023
ईशांत शर्मा

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर ईशांत शर्मा अपने क्रिकेट के कारण काफी चर्चा में रहते हैं। उन्हें आखिरी बार कानपुर में हुए मैच में 2021 में खेलते देखा गया था। 34 साल के ईशांत शर्मा को उनके शानदार गेम के कारण जाना जाता है। वह टीम इंडिया के लिए शानदार गेम खेलते हुए फेमस हुए थे।

बॉस्केटबॉल प्लेयर से की थी शादी

ईशांत शर्मा ने बॉस्केटबॉल प्लेयर प्रतिमा सिंह से शादी की थी। उत्तर प्रदेश के बनारस में जन्मीं प्रतिमा ने बास्केटबॉल में इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। वह भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की सदस्य रही हैं। दोनों एक ही इवेंट के दौरान मिले थे। लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद इशांत और प्रतिमा ने 2016 के अंत में शादी कर ली। इशांत शर्मा की तरह उनकी पत्नी भी लंबी है और उनकी हाइट 5 फीट 8 इंच है। दोनों साथ में शानदार गेम खेल चुके हैं।

ईशांत शर्मा ने खेला है शानदार गेम

ईशांत शर्मा ने टीम इंडिया के लिए कई मैच खेले हैं। भारत के लिए 105 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 311 विकेट लिए हैं। वहीं, 80 ओडीआई में उनके 115 विकेट हासिल किए हैं। भारत सरकार ने उनके योगदान के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया है। वहीं, आपको बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ नवंबर 2021 में खेले गए कानपुर टेस्ट में नजर आए थे। ईशांत शर्मा उस मैच में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे।

अगस्त 2021 में इंग्लैंड दौरे से ईशांत शर्मा के करियर की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी थी, जब उन्होंने 3 टेस्ट मैचों में सिर्फ 5 विकेट ही झटके। वहीं ईशांत को आईपीएल में भी मौका नहीं दिया जा रहा है। ईशांत शर्मा को टीम इंडिया के अलावा इन दिनों IPL में भी मौका नहीं दिया जा रहा है। ईशांत ने आईपीएल में अबतक 93 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 72 विकेट झटके हैं। वहीं, 12 रन पर 5 विकेट उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है।

Tags: ईशांत शर्मा, ईशांत शर्मा की पत्नी,