IND vs ENG: आखिरी मैच में ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में जगह देंगे रोहित शर्मा, पंत बने टीम के लिए सिर दर्द

ऋषभ पंतः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) अभी इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) पर हैं। भारत ने टी-20 सीरीज में धमाकेदार जीत हासिल की हैं। भारत अभी 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही हैं। जिसका दो मुकाबला खेला जा चुका हैं। पहले में भारत ने 10 विकटो से जीत हासिल की थी, वहीं दूसरे मुकाबले में भारत को 100 रनों से मुकाबला हारना पड़ा। भारत के युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) इंग्लैंड दौरे के टेस्ट मैच में जिस तरह से चमके थे, उसका पूरा उल्टा वाइट बॉल क्रिकेट में हुआ हैं।
ऋषभ टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज दोनों में अब तक का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा हैं। दूसरे वनडे मैच में ऋषभ बिना खाता खोले ही आऊट हो गए। भारतीय टीम तीसरे वनडे मैच के लिए ऋषभ की जगह पर इस युवा बल्लेबाजा विकेटकीपर खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकती हैं।
ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को मिलेगी टीम में जगह
ऋषभ पंत (RISHABH PANT) जिन्होने भारत के इंग्लैंड दौरे के टेस्ट मैच में भारत की डूबती नईया को बचाकर शानदार पारी खेल भारत को ऊंचे स्कोर तक पहुंचाया था। ऋषभ टेस्ट में भारत के लिए एब सबसे बड़े मैच विनर खिलाड़ी बन चुके हैं। जिसमें कोई दो राय नहीं हैं। लेकिन ऋषभ पंत वाइट बॉल क्रिकेट में लगातार फ्लॉप होते जा रहे हैं।
साऊथ अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीजों में पंत बुरी तरह से खराब खेलते नजर आए हैं। ऋषभ का फ़ॉर्म भारतीय टीम के लिए मुसिबत बनती जा रही हैं। क्योंकि ऋषभ की जिम्मेदारी भारत को मैच जीतवाने की हैं और वह लगातार असफल होते जा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ रन चेज में ऋषभ बिना खाता खोले आऊट हो गए।
जिसके बाद अब टीम तीसरे वनडे मैच में बड़ा बदलाव करती नजर आ सकती हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) अपने सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी ईशान किशन (ISHAN KISHAN) को टीम में जगह दे सकते हैं। ईशान ने पिछले कुछ मैचों में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया हैं। ईशान ऋषभ को टीम में रिप्लेस करने के लिए सबसे बेस्ट खिलाड़ी हैं।
ऋषभ पंत का नहीं नजर आ रहा घातक अंदाज
ऋषभ पंत इस वक्त वाइट बॉल क्रिकेट में काफी ज्यादा खराब फॉर्म में चल रहे हैं। ऋषभ आईपीएल 2022 के सीजन से ही काफी ज्यादा आऊट ऑफ फॉर्म बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल में वो पारी की शुरूआत तो कर रहे थे लेकिन उसे बड़ा नही बना पा रहे थे। आईपीएल के बाद साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋषभ पंत कप्तान थे लकिन यहां भी वो कप्तानी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए। ऋषभ का बल्ले से खराब फॉर्म इंग्लैंड दौरे में भी जारी हैं।
ऋषभ इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 मुकाबलों में ओपनिंग करने उतरे थे। लेकिन वो पूरी तरह से असफल रहे। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत को जब ऋषभ की मौजूदगी की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब ऋषभ शून्य के स्कोर पर आऊट हो गए। मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से बिखर गया, और भारत 100 रनों से मुकाबला हार गया।
ऋषभ में काबिलियत हैं, लेकिन उनको अपने शॉर्ट सिलेक्शन पर काफी ज्यादा काम करने की जरूरत हैं। ऋषभ भारत के भविष्य खिलाड़ी हैं अगर वो अभी से ऐसे चलेंगे तो उनका भविष्य खतरे में हैं। ऋषभ को वाइट बॉल क्रिकेट में काफी काम करने की जरूरत हैं। उम्मीद यही रहेगी की महेंद्र सिंह धोनी के उत्तराधिकारी अपने घातक अंदाज में जल्दी वापसी करें।
Tags: ईशान किशन, ऋषभ पंत, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,