एशिया कप 2022 के 15 सदस्यीय भारतीय टीम में ईशान किशन को नहीं मिली जगह, दर्द बयां करते हुए ईशान ने कहा- “अब उनके जैसा बनना नहींं”

ईशान किशनः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का हिस्सा बनने वाली हैं। इस टूर्नामेंट के लिए भारत के 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की जा चुकी हैं। एशिया कप में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। वहीं विराट कोहली (VIRAT KOHLI) और केएल (KL RAHUL) भी शानदार वापसी करते हुए नजर आने वाले हैं।
भारत के युवा बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) जिन्होने मिले मौको पर हमेशा अपने आप को भुनाने का काम किया हैं। एशिया कप के टीम में लेकिन उन्हें मैनेजमेंट ने जगह नहीं दी हैं। ईशान को टीम में ना देखकर फैंस को काफी ज्यादा हैरानी हुई। हाल ही में ईशान ने कुछ इस तरह से एशिया कप के लिए चयनित हो पाने पर अपना दर्द बयां किया हैं।
ईशान किशन ने कुछ इस तरह बयां किया अपना दर्द
ईशान किशन (ISHAN KISHAN) भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे कसिंसटेंट खिलाड़ी के रूप में रहे हैं। लेकिन हाल ही में ईशान को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES) में खेले गए 8 मुकाबलों में ईशान को सिर्फ एक बार ही खेलने का मौका मिला हैं। ईशान वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में खेलते हुए नजर आए थे।
ईशान की बल्लेबाजी देखकर लगने लगा था कि वो रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के साथ ओपनिंग के लिए फिट बैठ चुके हैं। मिले मौकों पर शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। हाल ही में ईशान ने एशिया कप (ASIA CUP) के लिए चयनित नहीं हो पाने पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम में एक स्टोरी साझा की हैं। जिसमें लिखा हैं कि-
“अब ऐसा बनना नहीं हैं, भले घायल हो जाना। वो तुझे फूल समझे तो तू फायर हो जाना।”
बैकअप ओपनर के तौर पर टीम में दी जानी दी ईशान को जगह
ईशान किशन का आईपीएल 2022 का सीजन उतना शानदार नहीं रहा था। लेकिन आईपीएल के बाद साऊथ अफ्रीका के साथ खेले गए टी20 सीरीज में ईशान शानदार नजर आए थे। ईशान इस सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके बाद ईशान ने आईसीसी रैकिंग में भी टॉप-10 में जगह बनाई थी। लेकिन साऊथ अफ्रीका दौरे के बाद उनको ज्यादा मौके नहीं मिले।
वेस्टइंडीज दौरे में तो वो पूरे समय बाहर ही थे। जिसके कारण रैकिंग में भी वो पीछे होते गए। ईशान का पिछले मुकाबलों में पारियों की बात करें तो उन्होने 16, 76, 34,54 और 11 रन बनाए हैं। ईशान किशन मिले मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। ईशान सबसे कसिंसटेंट खिलाड़ी हैं। जिसके चलते टीम में उनकी जगह बनती थी।
ईशान किशन को एशिया कप की टीम में बैकअप ओपनर के तौर पर जगह देनी चाहिए थी। रोहित शर्मा और केएल राहुल ही दो ओपनर के तौर पर नजर आ रहे हैं। उनके बाद सारे बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में टीम में खेलते दिखाई देते हैं।
Tags: ईशान किशन, एशिया कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,