ईशान किशन की गर्लफ्रेंड की खूबसूरती के आगे फीका पड़ जाती है बॉलीवुड की अभिनेत्रियां, तस्वीर हो रही है अब वायरल

क्रिकेट में अपनी बैटिंग से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के दिल में भी कोई जगह बनाए बैठा है। वो भी इतना खूबसरत कि बॉलीवुड की हीराेइन भी उनके सामने फीकी पड़ जाती है। अक्सर ईशान इनको लेकर चर्चा में रहते हैं। तो आइए जानते हैं कौन है ईशान की गर्लफ्रेंड-
कौन हैं ईशान किशन की गर्लफ्रेंड

ISHAN KISHAN IPL 2022 ADITI HUNDIYA
ईशान किशन (ISHAN KISHAN) में आईपीएल (IPL) के 15 वें सीजन में मुंबई इंडियंंस(MI) के लिए खेल रहे हैं। साथ ही भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के भी स्टार बल्लेबाज बल्लेबाज भी हैं। ईशान की क्रिकेट के अलावा अदिति हुंडिया (ADITI HUNDIYA) के साथ का विषय भी बराबर चर्चा में रहता है।
बता दें कि आदिति हुंडिया (ADITI HUNDIYA) जन्म 15 जनवरी 1997 को राजस्थान के जयपुर में हुआ है। अदिति हुंडिया पेशे से फैशन मॉडल हैं। वह 2017 फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रहीं। वहीं, 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया चुनी गई थीं। जहां तक उनकी पढ़ाई का सवाल है तो उनकी स्कूली पढ़ाई इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने जयपुर के सेंट जेवियर्स कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की।
आदिति हुंडिया ने 2018 में जीता था मिस डिवा का खिताब

ISHAN KISHAN IPL 2022 ADITI HUNDIYA
एक ओर जहां ईशान किशन (ISHAN KISHAN) आईपीएल 2022 (IPL 2022) के पहले मैच में 81 रन की शानदार पारी खेलकर बल्लेबाजों की श्रेणी में नंबर 2 पर हैं वहींं आदिति भी अपने प्रोफेशन में ईशान से कम नहीं हैं। वर्ष 2016 में मिस राजस्थान प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप रहीं। 2018 में उन्होंने मिस डिवा पेजेंट का खिताब जीता था।
इंस्टाग्राम पर अदिति काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2 लाख 56 हजार फॉलोवर्स हैं। वह ग्लैमर की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। वह बेहद खूबसूरत हैं और बोल्डनेस के मामले में बॉलीवुड ऐक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। अभी हाल ही में ईशान किशन के मुबंई टीम के खरीदे जाने के बाद आदिति का पोस्ट आया था। वो अक्सर स्टेडियम में भी मैच के दौरान देखी जाती हैं।
Tags: अदिति हुंडिया, आईपीएल 2022, ईशान किशन, मुंबई इंडियस,