करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Ishaan Kishan, IPL के लिए चार्ज की इतनी मोटी रकम, जानिए क्या है बिहार के लाल की नेटवर्थ

By Deepansha kasaudhan On May 10th, 2023
Ishaan Kishan

ईशान किशन (Ishaan Kishan) भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार खिलाड़ी हैं और उन्होंने कई बार शानदार प्रदर्शन से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। आपको बता दें कि, ईशान किशन (Ishaan Kishan) इन दिनों आईपीएल में व्यस्त है और वह काफी अच्छी पारी भी खेल रहे हैं। इसी बीच ईशान किशन (Ishaan Kishan) को लेकर एक अच्छी खबर आई है। आपको बता दें कि ईशान किशन (Ishaan Kishan) को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए चुना गया है।

अब इसी बीच ईशान किशन (Ishaan Kishan) की नेट वर्थ को लेकर भी चर्चा हो रही है। आज हम आपको अपने इस लेख में ईशान किशन (Ishaan Kishan) की नेटवर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं।

सचिन तेंदुलकर के सामने बैठ होते हुए जल्दबाजी में Ishan Kishan के मुंह से निकल गई गाली, फिर जो हुआ…

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं Ishaan Kishan

ईशान किशन युवा बल्लेबाज है और भारत के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं। हम बात करें ईशान किशन की नेटवर्थ की तो उनकी नेटवर्क करीब 60 करोड़ हैं। ईशान किशन के पास कुल 60 करोड़ की संपत्ति है। उनकी कमाई का स्रोत क्रिकेट और विज्ञापन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ईशान किशन को साल 2016 में गुजरात लायंस की टीम ने सिर्फ 35 लाख में साइन किया था।

वहीं 2023 में ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं और उन्हें इसके लिए 15.25 करोड़ रुपए बतौर फीस मिल रही है। इसके अलावा ईशान किशन के पास लग्जरी कार भी है। उनके पास से बिहार के पटना में एक लग्जरी घर भी है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। ईशान किशन ने साल 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू किया था।

Tags: आईपीएल, ईशान किशन, मुंबई इंडियस,