केएल राहुल या विराट कोहली नहीं बल्कि ये युवा खिलाड़ी लेगा रोहित शर्मा की जगह, धवन के साथ करेगा सलामी बल्लेबाजी

भारत और बांग्लादेश के बीच 7 दिसंबर को खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा गंभीर रूप से चोटिल हो गए. फील्डिंग करते हुए कैच पकड़ते के चक्कर में रोहित शर्मा के अंगूठे में गंभीर चोट आई और उनके हाथ से काफी खून भी बहता दिखा, वहीं इसके बाद वो मैदान से बाहर भी चले गए थे. अब भारतीय टीम को कल यानी 10 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा वनडे खेलना है, और कयास है की रोहित शर्मा इस वनडे में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे.
कप्तान शर्मा की इंजरी काफी गहरी है और इसके लिए उन्हें स्पेशलिस्ट से चेकअप कराना है और इसके लिए वो वापस मुंबई आने वाले हैं. वहीं ऐसे में भारत के बांग्लादेश के खिलाफ इस तीसरे वनडे में कप्तान शर्मा की जगह ले रहे हैं ये खिलाड़ी.
इस खिलाड़ी को मिलेगा मौका
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ 10 दिसंबर को खेले जाने वाले वनडे मैच का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा. उनकी इंजरी बेहद गंभीर है और इसके लिए वो स्पेशलिस्ट से कंसल्ट करने मुंबई लौटेंगे. वहीं अब ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में उनकी जगह हो सकता है भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन लेते दिखे. ईशान किशन एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज हैं और रोहित शर्मा की जगह टीम के लिए अच्छे सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकेंगे.
वहीं बात ईशान किशन के मौजूदा फॉर्म की करें तो बेहद शानदार चल रही है. अब तक अपने करियर में ईशान किशन ने भारत के 9 वनडे मैचों में बल्लेबाज़ी करते हुए 267 रन जड़े हैं, वहीं इस दौरान उनका असत 33.38 का रहा है. बात टी20 की करें तो इसमें भी उन्होंने भारत के 21 मैचों में बल्लेबाजी करी है और इनमें उनके बल्ले से 589 रन निकले हैं, और उनका औसत 29.45 का रहा है. लंबे वक्त के बाद ईशान किशन को भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा और ऐसे में वो अपने बेस्ट देना चाहेंगे.
IND vs BAN: टेस्ट और वनडे के लिए भारतीय स्क्वाड
वनडे सीरीज: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर , उमरान मलिक, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन.
Tags: IND vs BAN, ईशान किशन, रोहित शर्मा,