T20 WORLD CUP 2022: इरफान पठान ने विश्व कप के लिए चुनी अपनी प्लेइंग-11, ऋषभ पंत को नजरअंदाज कर इस खिलाड़ी को दिया मौका

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाली टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में हिस्सा लेने वाली हैं। भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान (IRFAN PATHAN) ने टी-20 विश्व कप के लिए अपनी दमदार प्लेइंग-11 चुन ली हैं। आइए बताते हैं इरफान पठान ने किन-किन खिलाड़ियों को चुना हैं। विश्व कप से पहले भारतीय टीम काफी सारी अंतराष्ट्रीय सीरीज भी अलग-अलग देशों के साथ खेल रही हैं।
आगामी टी-20 विश्व कप में टीम को लेकर लगातार चर्चाएं जारी ही हैं। हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा हैं कि कौन ओपनिंग साझेदारी निभाएगा, कौन विकेटकीपिंग करेगा और कौन ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।
विश्व कप की टीम में इन खिलाड़ियों को इरफान ने दी बड़ी जिम्मेदारी
भारत ने अभी हाल ही में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज खत्म की। इसके बाद फिर आयरलैंड फिर इंग्लैंड और उसके बाद वेस्टइंडीज का दौरा करने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग देशों के साथ अंतराष्ट्रीय सीरीज से भारतीय टीम विश्व कप की तैयारियों में जुट गई हैं। आगामी टी-20 विश्व कप अक्टूबर से शुरू होने वाला हैं। इस विश्व कप के लिए भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने अपनी प्लेइंग 11 चुन ली हैं।
भारत औस साऊथ अफ्रीका के आखिरी टी-20 मैच के बाद सटार स्पोर्ट्स पर विश्व कप के लिए प्लेइंग-11 बताते हुए इरफान ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में आपको मजबूत शुरुआत की जरूरत होती है क्योंकि गेंद काफी स्विंग और सीम करती है। इसलिए आपको एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है, जिसके पास काफी अनुभव हो।’
भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए इरफान पठान ने कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) को चुना हैं। दोनों ही बल्लेबाज भारत के लिए आग उगलते नजर आते हैं। नंबर तीन के लिए इरफान ने विराट कोहली (VIRAT KOHLI) को चुना हैं उनका कहना हैं- कोहली ने भले ही अब तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने काफी रन बनाए हैं। इरफान ने सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) को नंबर-4 में बल्लेबाजी करने के लिए चुना हैं।
ऋषभ पंत की जगह इस खिलाड़ी को इरफान ने दी टीम में जगह
अभी हाल ही में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ऋषभ पंत (RISHABH PANT) भारत की कप्तानी करते हुए नजर आए थे। लेकिन इस सीरीज में ऋषभ पंत ने बल्ले और विकेटकीपिंग से सबको काफी निराश किया हैं। इरफान ने ऋषभ पंत की जगह विश्व कप की टीम के लिए दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) को चुना हैं।
साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और दिनेश कार्तिक ने काफी लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर तहलका मचा दिया हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को इरफान ने नंबर -5 और नंबर-6 की जिम्मेदारी दी हैं।
टी-20 विश्व कप के लिए इरफान पठान ने इन गेंदबाजों पर जताया भरोसा
इरफान पठान ने टी-20 विश्व कप के लिए स्पिनर गेंदबाजों के लिए रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) को टीम में चुना हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी के लिए हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL), भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) को इरफान ने टीम के प्लेइंग-11 में जगह दी हैं। हर्षल पटेल की बात करें तो हर्षल डेथ ओवरों में गेंदबाजी कर भारत के लिए बड़ा मैच विनर बनने की काबिलियत रखते हैं।
वहीं दूसरी ओर भुवनेश्वर कुमार पावरप्ले और डेथ दोनों में ही शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वहीं अगर बात करें जसप्रीत बुमराह की तो भारत की प्लेइंग-11 में यह खिलाड़ी सबसे अहम रोल निभाता हैं। इसलिए इन्हें शामिल ना करने के बारे में कोई कभी सोच ही नहीं सकता। भारत के लिए हर खेल में बुमराह जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए इरफान पठान की प्लेइंग इलेवन:
केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह
Tags: इरफ़ान खान, ऋषभ पंत, टी-20 विश्व कप 2022, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली,